फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mother could not repay loan Kidnapping innocent daughter indore

Kidnapping: 75 हजार का लोन नहीं चुका पाई मां, कर्ज देने वालों ने किया मासूम बेटी का अपहरण

Mon, 18 Dec 2023 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 18 Dec 2023 08:40 PM IST
सार

इंदौर में एक मां को कर्ज loan दिलाने वाली एक महिला ने ही बच्ची का अपहरण Kidnapping कर लिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली बच्ची। महिला को गिरफ्तार किया गया। 
 

विज्ञापन
Mother could not repay loan Kidnapping innocent daughter indore
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिखी महिला और बच्ची। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर Indore में एक मां 75 हजार रुपए का लोन नहीं चुका पाई तो कर्ज loan देने वालों ने उसकी सात साल की बेटी का ही अपहरण Kidnapping कर लिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की जानकारी मिली। लोन दिलाने वाली महिला ने ही बच्ची को किडनैप किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात रविवार दिन में रावजी बाजार थाना क्षेत्र के साउथ तोड़ा में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्व सहायता समूह चलाने वाली ज्योति कुराड़िया ने बच्ची की मां को दो समूहों से 75 हजार रुपए का लोन दिलवाया था। बच्ची की मां कर्ज नहीं चुका पा रही थी और लेनदार ज्योति को परेशान कर रहे थे। इस वजह से ज्योति ने रुपए वसूलने के लिए साजिश रची। उसने रविवार को कर्जदार महिला की बच्ची को किडनैप कर लिया। उसे घर ले आई और हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


पहले अपहरण की बात कबूल नहीं की, बाद में मानी
परिजन थाने पहुंचे जिसके बाद एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने विशेष टीम बनाई। टीम ने बच्ची के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। एक फुटेज में आरोपी महिला बच्ची को साथ ले जाते दिखी। सिलसिलेवार फुटेज देखने पर महिला की लोकेशन का पता चल गया। पुलिस ने बच्ची के परिजन को महिला के फुटेज दिखाए तो उन्होंने तुरंत उसे पहचान लिया। अपहरणकर्ता महिला की पहचान ज्योति के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। पहले तो उसने अपहरण की घटना से इनकार किया लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद वह टूट गई और अपहरण कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को छुड़ाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती में चार लाख रुपए मांगने वाली थी
ज्योति ने बताया कि लेनदार उसे परेशान कर रहे थे और बच्ची की मां पैसे नहीं लौटा रही थी। उसने बच्ची की मां को कई बार कहा कि उसे लोग परेशान कर रहे हैं पर उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद उसने बच्ची के अपहरण की योजना बनाई। वह बच्ची के परिवार से चार लाख रुपए की फिरौती मांगने वाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed