फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mother and son stuck in jam on Indore-Bhopal road due to Pandit Pradeep Mishra, claims one crore

Indore News: पंडित प्रदीप मिश्रा के कारण इंदौर-भोपाल रोड पर जाम में फंसे मां बेटे, ठोंका एक करोड़ का दावा

Tue, 28 Feb 2023 05:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

शुभम शर्मा और उनकी मा बीस घंटे से ज्यादा समय तक भूखे प्यासे  जाम में फंसे रहे। इस वजह से वे राज्य उपभोक्ता फोरम में भी उपस्थित नहीं हो पाए। शर्मा परिवार ने अधिवक्ता आनंद सोसरिया के माध्यम से सिहोर कलेक्टर, एसपी और पं प्रदीप मिश्रा को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
Mother and son stuck in jam on Indore-Bhopal road due to Pandit Pradeep Mishra, claims one crore
इंदौर-भोपाल मार्ग पर 20 किमी लंबा जाम,भेजा नोटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुद्राक्ष वितरण समारोह के दौरान फैली अव्यवस्था ने पडि़त प्रदीप मिश्रा के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है।ताजा मामला सिहोर प्रशासन पर एक करोड़ के दावे का है। यह दावा इंदौर निवासी शुभम शर्मा और उनकी माताजी विजया शर्मा की तरफ से लगाया गया है। अपने वाहन से 16 फरवरी को शुभम शर्मा और उनकी माताजी राज्य उपभोक्ता फोरम में एक प्रकरण के सिलसिले में जा रहे थे।

विज्ञापन

इंदौर से सुबह छह बजे शुभम शर्मा और उनकी माताजी भोपाल के लिए रवाना हुए। उस दिन पं मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण आयोजन में लाखों लोग जुटे थे और इंदौर भोपाल रोड पर यातायात घंटों तक बाधित हो गया था। आष्टा से भोपाल रूट का जाम तक घंटों तक नहीं खुला था।

विज्ञापन

शुभम शर्मा और उनकी माताजी करीब बीस घंटे से ज्यादा समय तक भूखे प्यासे इस जाम में फंसे रहे। इस वजह से वे राज्य उपभोक्ता फोरम में भी समय से उपस्थित नहीं हो पाए। शर्मा परिवार ने अपने अधिवक्ता आनंद सोसरिया के माध्यम से सिहोर कलेक्टर, एसपी और पं प्रदीप मिश्रा को नोटिस भेजा है। जिसमें कहा गया कि उनके पक्षकार ने बीस घंटे से ज्यादा की प्रताड़ना झेली। तेज धूप में असहज परिस्थिति में गुजारा गया समय परेशानी भरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान न ट्रैफिक पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया और न ही जिला प्रशासन ने समुचित कदम उठाए। लाखों लोगों जाम में फंसे रहे, जिनमे बच्चे बुजुर्ग और महिलाए भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed