फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Most number of contenders from BJP and Congress in Indore's number five assembly

Indore: इंदौर के पांच नंबर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस से सबसे ज्यादा दावेदार

Thu, 10 Aug 2023 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Aug 2023 08:47 PM IST
सार

पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा दावेदारों की बड़ी वजह विधायक महेंद्र हार्डिया की कम सक्रियता है। पिछला चुनाव वे एक हजार वोटों केे अंतर से ही जीते थे। संगठन भी इस बार उन्हें टिकट देकर जोखिम नहीं उठा सकता है।

विज्ञापन
Most number of contenders from BJP and Congress in Indore's number five assembly
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

चार माह बाद मध्य प्रदेश में चुनाव है। इंदौर की 9 विधासभा सीटों में से ज्यादातर पर तो मौजूदा विधायक ही प्रबल दावेदार है, लेकिन पांच नंबर विधानसभा सीट पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के दावेदार है। कुछ नेताअेां ने तो मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया के खिलाफ लामबंद होकर नए चेहरे को टिकट देने की मांग के लिए बैठक भी कर ली है।उधर कांग्रेस में कम वोटों के अंतर से हारे सत्यनारायण पटेल टिकट के लिए सबसे ज्यादा सक्रिय है। 20 साल पहले वे पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है।

विज्ञापन

पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा दावेदारों की बड़ी वजह विधायक महेंद्र हार्डिया की कम सक्रियता है। पिछला चुनाव वे एक हजार वोटों केे अंतर से ही जीते थे। संगठन भी इस बार उन्हें टिकट देकर जोखिम नहीं उठा सकता है, इसलिए भाजपा से गौरव रणदिवे, मुकेश राजावत, नानूराम कुमावत, अजय सिंह नरुका दावेदारों की दौड़ में शामिल है।

विज्ञापन

विधायक हार्डिया के खिलाफ लामबंद नेता एक होटल में बैठक भी कर चुके है। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा भी दावेदारों की दौड़ में आगे है, लेकिन उनकी नजर देपालपुर सीट पर भी है। ठाकुर वोटबैंक के कारण भाजपा उन्हें महू सीट पर भी आजमा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को मुस्लिम वोटबैंक पर भरोसा

पांच नंबर विधानसभा क्षेेत्र मेें मुस्लिम वोटबैंक भी 30 प्रतिशत है। पांच मुस्लिम बहुल्य वार्डों के कारण ही पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार ने लीड़ कम की थी, लेकिन जीत नहीं पाए थे। इस बार फिर सत्यनारायण पटेेल फिर सक्रिय है। इसके अलावा स्वप्निल कोठारी और अमन बजाज भी दौड़ में शामिल है और विधानसभा क्षेत्र में आयोजन भी करवा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed