{"_id":"63319cdc5ea6d110f644cee6","slug":"more-than-six-people-seriously-injured-in-a-road-accident-on-damoh-sagar-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दमोह में मैहर से इंदौर जा रही श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, 6 से अधिक लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दमोह में मैहर से इंदौर जा रही श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, 6 से अधिक लोग गंभीर घायल
Mon, 26 Sep 2022 06:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Sep 2022 06:07 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मैहर से दर्शन कर इंदौर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन बस से टकरा गया। वाहन में बैठे श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज जारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर मैहर से दर्शन कर इंदौर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन बस से टकरा गया। वाहन में बैठे श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
बता दें कि इंदौर के रहने वाले चौहान परिवार के लोग पितृपक्ष में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने कार से गयाजी गए थे। वहां से मैहर में मां शारदा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-सागर मार्ग कुमेरिया गांव के पास पहले से एक बस खड़ी थी, जो दमोह से सागर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
कुमेरिया गांव में बस से सवारियां उतर रही थीं। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित हो गई और खड़ी बस में पीछे से टकरा गई, जिससे कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस आगे रवाना हो गई, वहीं सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी पुलिस और डायल 100 वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
ये हुए घायल
सड़क हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनमें कैलाश चौहान 60 साल, प्रेमबाई चौहान 50 साल, संपतबाई चौहान 65 साल, कैलाश 45 साल, अनमोल चौहान 10 साल को अधिक चोट आई हैं। अनीता चौहान, हुकुम, अनिल, रोहित और राजवीर चौहान को मामूली चोट आई हैं।
सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया, खड़ी बस से श्रद्धालुओं की कार की टक्कर हुई है। घायल जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, मामला जांच में लिया है।
