Indore News: वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए इंदौर में बना माॅनिटरिंग स्टेेशन, प्रदूषण, गैसों की जानकारी मिलेगी
शहर में तीन जगह स्थापित नए उपकरण स्वच्छ वायु के लिए डेटा प्रदान करेंगे। यह डेटा वायु प्रदूषण को रोकने, जलवायु परिवर्तन से निपटने में मददगार होता है। निगरानी उपकरण वायु प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों संबंधी डेटा भी प्रदान करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की आबों हवा में कितनी हानिकारक गैसें है और हवा में धूल के कणों की कितनी मात्रा है। इसकी निगरानी के लिए मालवा कन्या स्कूल परिसर में माॅनिटरिंग स्टेशन बनाया गया है। इंदौर नगर निगम व क्लीन एयर कैटलिस्ट के माध्यम से बने इस स्टेशन का शुभारंभ बुधवार को मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। मॉनिटरिंग स्टेशन के माध्यम से ब्लैक कार्बन, कार्बन मोनोऑक्साईड, पीएम 2.5 और पीएम 10 को रीड कर किया जा सकेगा। यह प्रोजेक्ट इंदौर के अलावा इंडोनेशिया के जकार्ता और केन्या के नैरोबी शहरों में चल रहा है।
क्लीन एयर कैटलिस्ट, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के सहयोग से चल रहा एक प्रोग्राम है। शहर में तीन जगह स्थापित नए उपकरण स्वच्छ वायु के लिए डेटा प्रदान करेंगे। यह डेटा वायु प्रदूषण को रोकने, जलवायु परिवर्तन से निपटने में मददगार होता है। निगरानी उपकरण वायु प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों संबंधी डेटा भी प्रदान करेंगे। तीन स्थानों पर लगे आधुनिक उपकरण हवा को प्रदूषित करने वाले कणों (पार्टिकुलेट मैटर) के स्तर को मापेंगे और ब्लैक कार्बन और कार्बन मोनोऑक्साइड के स्तर की भी गणना करेंगे।
इसके शुभारंभ के मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के लिये कहा था कि इंदौर एक दौर है, जब देश के अन्य शहर व प्रदेश कोई काम को करने के लिये सोचते है तब इंदौर उस कार्य को कर चुका होता है। इसी कडी में इंदौर ने ग्रीन बॉण्ड जारी कर ग्रीन एनर्जी के लिये जो काम किया है, वह देश के अन्य शहरो के लिये नया संदेश है। अब शहर को भी हरा भरा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा अादि मौजूद थे।
