फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mobile crime case indore

Indore news: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरफ्तार, नशे के लिए बने अपराधी

Sun, 16 Apr 2023 06:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 16 Apr 2023 06:40 PM IST
सार

सुनसान क्षेत्रों में करते थे वारदात महिलाओं और बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

विज्ञापन
Mobile crime case indore
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर मेंं मोबाइल लूटने की वारदातें लगातार बढ़ती जी रही हैं। लुटेरे महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में पुलिस थाना कनाडिया ने शातिर मोबाइल लुटेरों को पकड़ा है, उनसे 20 महंगे मोबाइल मिले हैं। क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदातें लगातार बढ़ रहीं थी जिसके बाद में थाना प्रभारी और उनकी टीम द्वारा घटनाओं का विश्लेषण किया गया। इसमें कुछ संदिग्ध पता चले।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध बुलेट व बुलेट चालक की पड़ताल की। इसके बाद संदेही रोहित खांडे को पकड़कर सघन पूछताछ की गई। उसने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल को रात 11 बजे उसने अपने एक साथी के साथ बिजली नगर पार्क के पास वैभव नगर से एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपी रोहित खांडे निवासी इंदौर, दीपक गंगारिया इंदौर, सारतिक रांणे निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


ढाई लाख रुपए के मोबाइल मिले

आरोपियों से अन्य मोबाइल लूट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा कनाडिया तथा आसपास के थाना क्षेत्रों में भी लूट की घटना करने की जानकारी दी गई। अब इसके संबंध में अन्य जानकारी निकाली जा रही है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न वारदातों को अंजाम देकर लूटे गए 20 मोबाइल मिले हैं जिनकी कीमती करीब 2,50,000 है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बुलेट भी जप्त की गई है। आरोपी नशे के आदि हैं तथा अकसर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed