फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MLAs from Gujarat reached different assembly constituencies, will prepare report and send it to Home Minister

Indore:  गुजरात से आए विधायक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे, रिपोर्ट तैयार कर भेजेंगे गृहमंत्री शाह को

Sun, 20 Aug 2023 08:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Aug 2023 08:05 PM IST
सार

इंदौर जिले की पांच नंबर विधानसभा सीट की रिपोर्ट पहले भाजपा विधायक हार्दिक पटेल तैयार करने वाले थे, लेकिन फिर उन्हें सांवेर विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा दिया गया। उन्होंने सांवेर में पदाधिकारियों की बैठक भी ली है।

विज्ञापन
MLAs from Gujarat reached different assembly constituencies, will prepare report and send it to Home Minister
भाजपा विधायक हार्दिक पटेल पहुंचे सांवेर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में 39 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा अब दूसरे विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी गुजरात के विधायकों को दी गई। वे रविवार को इंदौर आ और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का मिजाज जानने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लिया। ये विधायक विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसे गृहमंत्री अमित शाह को भेंजेगे।

विज्ञापन


इंदौर जिले की पांच नंबर विधानसभा सीट की रिपोर्ट पहले भाजपा विधायक हार्दिक पटेल तैयार करने वाले थे, लेकिन फिर उन्हें सांवेर विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा दिया गया। उन्होंने सांवेर में पदाधिकारियों की बैठक भी ली है। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सूरत के विधायक संदीप देसाई को दिया गय है। यह सर्वे 21 अगस्त से 27 अगस्त तक इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में होगा।

विज्ञापन

गुजरात के 9 विधायक सप्ताह भर इंदौर में रहेंगे। रविवार को गुजरात से आए विधायक विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और बीते चुनावों के परिणाम, कमजोर क्षेत्र सहित अन्य बिन्दूअेां पर फीडबैक लिया। गुजरात से आए  विधायक आठ सीटों पर दावेदारों के पैनल भी तैयार कर सकते है और रिपोर्ट में उसका उल्लेख भी किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार चयन करने समय शीष नेतृत्व को भी आसानी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के समय भी आएंगे विधायक

जो विधायक इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने आए है। वे चुनाव अभियान के दौरान भी सक्रिय रहेंगे और पूरे अभियान पर बारिकी से नजर रखेंगे। चुनाव में सबोटेज करने वाले नेता, निष्क्रिय पदाधिकारी और रुठे नेताअेां के बारे में भी फीडबैक देंगे। इस बार मध्य प्रदेश में गुजरात पेटर्न पर चुनाव हो रहे है। टिकट चयन से लेकर संगठन की कसावट की कमान गृहमंत्री अमित शाह ने ले रखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed