फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mla vidhayak malini gaud son eklavya case nitesh jain

Indore: विधायक मालिनी गौड़ के बेटे ने भाजपा नेता को घर बुलाया, गुंडों और पार्षदों से जमकर पिटवाया

Tue, 25 Jul 2023 10:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Jul 2023 10:41 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करूंगा शिकायत, क्षेत्र में गुंडागर्दी कर रहे मालिनी गौड़ और उनके बेटे के समर्थक
 

विज्ञापन
mla vidhayak malini gaud son eklavya case nitesh jain
महापौर के साथ नीतेश जैन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे पर भाजपा आईटी सेल के सहसंयोजक व व्यापारी नीतेश जैन ने गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी ही पार्टी के नेता एकलव्य गौड़ ने उन्हें घर बुलाकर जमकर पीटा। इस दौरान कई गुंडे और पार्षद वहां पर मौजूद थे। व्यापारी अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत करने वाले हैं। 
विज्ञापन


क्यों हुई पिटाई
बताया जा रहा है कि पिटाई गुट बदलने की वजह से हुई। नीतेश महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जुड़ गए हैं जिसकी वजह से गौड़ का गुट नाराज चल रहा था। वहीं प्रॉपर्टी विवाद की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


एकलव्य ने फोन कर घर बुलाया था
नीतेश जैन ने कहा कि कपड़ा मार्केट में दोपहर को दुकान पर बैठा था। तभी एकलव्य गौड़ का फोन आया। उन्होंने मुझे मिलने के लिए अपने घर बुलाया। जब मैं मिलने उनके घर गया तो एकलव्य और उनके समर्थकों ने मुझे पीटा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र-4 की विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ के साथ ही दो पार्षदों ने भी उनकी पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे बदनाम किया जा रहा
व्यापारी की पिटाई के मामले में एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा की सभी बातें झूठी हैं। मुझे टारगेट किया जा रहा है। कुछ लोग मेरा नाम बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed