{"_id":"64b8f1eed9906cf8640fb9c3","slug":"mla-vidhayak-malini-gaud-son-eklavya-and-parshad-bharatsingh-raghuvanshi-2023-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: एकलव्य गौड़ के पर्चों में काम पूरे होने का दावा, रहवासी बोले सब झूठ, कहां गए जनता के लाखों रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: एकलव्य गौड़ के पर्चों में काम पूरे होने का दावा, रहवासी बोले सब झूठ, कहां गए जनता के लाखों रुपए
Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
सार
प्रचार के लिए बांटे गए पर्चों में क्षेत्र के काम पूरे करने का दावा किया, रहवासियों ने कहा- यह काम तो शुरू भी नहीं हुए, 12 लाख रुपए का हिसाब दें नेता
विज्ञापन
पर्चे में लिखे दावों को रहवासियों ने झूठा बताया
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेता अपने क्षेत्रों में प्रचार के लिए जुट गए हैं। विधानसभा 4 के वार्ड 70 में भी नेताओं ने यही प्रयास किया। यहां पर पर्चे बांटकर बताया गया कि रहवासियों के लिए कौन कौन से काम किए जा चुके हैं। हालांकि यह प्रचार उल्टा पड़ गया। पर्चे बंटने के बाद रहवासी बोले कि यह काम तो शुरू भी नहीं हुए। नेताओं को यह बताना चाहिए कि इन कामों के लिए खर्चे गए 12 लाख रुपए का उन्होंने क्या किया?
मौके पर मौजूद रहवासियों ने बताया कि यहां पर्चे में लिखा कोई काम नहीं किया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला ने की पड़ताल
रहवासियों की शिकायत पर जब अमर उजाला के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे तो वहां पर इनमें से एक भी काम नहीं दिखा। जब आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई काम तो यहां पर शुरू भी नहीं हुआ है। स्थानीय रहवासी राजेश जोशी ने कहा कि पर्चे बंटने पर हमने पार्षद से भी इसके बारे में पूछा था तो उन्होंने हमें भी कोई जवाब नहीं दिया।
एकलव्य गौड़ ने नहीं दिया जवाब
इस मामले में जब एकलव्य गौड़ से बात की गई तो उन्होंने पहले कहा कि मुझे समय दीजिए मैं पता करता हूं कि क्या मामला है। इसके बाद जब उनसे इस विषय में बात की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
अपने ही जवाबों में उलझ गए पार्षद (वार्ड 70- भारतसिंह रघुवंशी)
प्र. स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि आपने जो पर्चे बंटवाए हैं वह काम पूरे नहीं हुए हैं?
उ. अभी काम शुरू करवाए हैं जल्दी पूरे हो जाएंगे।
प्र. वहां पर तो कोई काम शुरू भी नहीं हुआ है?
उ. हो सकता है कार्यकर्ताओं ने पर्चे में गलती से यह जानकारी दे दी गई हो। मैं पता करवाता हूं।