फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MLA Sanjay Shukla's uncle's name is on the crane that snatched four lives

Indore: ब्रेक खराब थे कंपनी ने ध्यान नहीं दिया, पुल की ढलान और घिसे टायर भी बनी हादसे की वजह

Wed, 03 May 2023 06:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 03 May 2023 06:54 PM IST
सार

- क्रेन के ब्रेक खराब होने की वजह से हुआ हादसा, दो गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया, दो भाइयों समेत चार को रौंदे जाने का मामला

विज्ञापन
MLA Sanjay Shukla's uncle's name is on the crane that snatched four lives
चार जिंदगियां छीनने वाली क्रेन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा इलाके में क्रेन से हुए हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। क्रेन के ब्रेक कम लगते थे और उस पर ध्यान नहीं दिया गया। क्रेन के टायर्स भी बुरी तरह से घिसे हुए थे इस वजह से भी ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। हादसे की जांच के लिए क्रेन का ट्रायल करने पहुंची टीम ने यह जानकारी दी है। ट्रायल के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे। क्रेन शुक्ला कंपनी के मेसर्स सुरेन्द्र शुक्ला की क्रेन बताई गई है जो कि कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के चाचा का नाम है। क्रेन को एक अन्य ड्राइवर से चलवाकर ब्रेक और स्टीयरिंग चेक कराए गए। इसके बाद यह जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


ड्रायवर को थाने से ही मिल सकती है जमानत
आरोपी ड्रायवर अनीस खान निवासी मरीमाता के पास हैवी लाइसेंस है। बीमा और फिटनेस भी 2024 तक का वैलिड है। पुलिस ने जिन धाराओं में केस दर्ज किया है उसमें क्रेन के ड्रायवर अनीस को थाने से ही जमानत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक लोगों की नाराजगी को देखते हुए अभी अनीस कस्टडी में ही रखा गया है।
विज्ञापन


ब्रेक कम और ढलान होने से हुआ हादसा
जांच के दौरान मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी इंजीनियर धीरेंद्र नेमा ने बताया कि क्रेन के इन्स्पेक्शन के दौरान ब्रेक कम लग रहे हैं। इसके टायर भी घिसे हुए हैं। पूरी रिपोर्ट आरटीओ को सौंपी जाएगी। एआरटीओ राजेंद्र गुप्ता के अनुसार जहां हादसा हुआ वहां ढलान भी थी। संभवत: इसी कारण से वहां क्रेन के ब्रेक एकाएक नहीं लगे थे। इससे पहले बुधवार को हादसे वाली क्रेन (HR38B2002) को डीआरपी लाइन की एमटी ब्रांच लाया गया। आरटीओ और पीडब्ल्यूडी की टीम ने जांच की। ड्राइवर इम्तियाज अली से 100 मीटर तक क्रेन को आगे-पीछे चलवाकर चेक किया गया। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि टायर घिसे होने और ब्रेक कमजोर होने से उतार पर क्रेन बेकाबू हुई जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को नहीं दी बेटों की मौत की जानकारी
मंगलवार शाम बाणगंगा थाना क्षेत्र में ब्रिज के उतार पर पीछे से आई क्रेन दो बाइक पर चढ़ गई। इस हादसे में दो नाबालिग भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 साल की एक महिला के पैर टूट गए। उसका अरविंदो अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार ने बताया अस्पताल में इलाजरत घायल शारदा के दोनों बेटे रितेश (16) और शरद (6) की मौत हादसे में हुई। उनकी तबीयत न बिगड़ जाए इसलिए मंगलवार रातभर बात छुपाए रखी। बुधवार दिन में बताया तो वे बदहवास नजर आईं। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा शारदा की बहन के बेटे राज (13) की भी मौत हुई है। एक अन्य गाड़ी सवार सुनील परमार की भी जान गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed