फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MLA of Gujarat will prepare report card of 9 assembly constituencies of Indore

Indore:गुजरात के विधायक तैयार करेंगे इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों का रिपोर्ट कार्ड

Sat, 19 Aug 2023 07:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 19 Aug 2023 07:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भी गुजरात पेटर्न पर भाजपा चुनावी तैयारी कर रही है। जब गुजरात में चुनाव थे तो इंदौर के 30 विधायक, पूर्व विधायकों को मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़ी 30 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को बनाया गया था।

विज्ञापन
MLA of Gujarat will prepare report card of 9 assembly constituencies of Indore
इंदौर भाजपा कार्यालय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में 39 विधानसभा क्षेत्रों में चार माह पहले उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने यह बता दिया है कि वह चुनावी मोड में आ चुकी है। अब दूसरे राज्यों के विधायक इंदौर सहित मालवा निमाड़ के विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसे शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा। इंदौर जिले की पांच नंबर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा भाजपा के दावेदार है। यहां की रिपोर्ट भाजपा नेता हार्दिक पटेल बनाएंगे। यह सर्वे 21 अगस्त से 27 अगस्त तक इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इन विधायकों को सर्वे के लिए भोपाल के एक रिसोर्ट में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन

राऊ में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मधु वर्मा को उतारा है। इस सीट को भी सर्वे में शामिल किया गया है। गुजरात के 9 विधायक सप्ताह भर इंदौर में रहेंगे।विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मिलेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन

गुजरात से आए विधायक राऊ को छोड़कर बची आठ सीटों पर दावेदारों के पैनल भी तैयार कर सकते है और रिपोर्ट में उसका उल्लेख भी किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार चयन करने समय शीष नेतृत्व को भी आसानी हो। माना जा रहा है कि सितंबर माह के अंत तक भाजपा दूसरी सूची भी जारी कर सकती है और इस सर्वे का उद्देश्य भी यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात पेटर्न पर हो रही तैयारी

मध्य प्रदेश में भी गुजरात पेटर्न पर भाजपा चुनावी तैयारी कर रही है। जब गुजरात में चुनाव थे तो इंदौर के 30 विधायक, पूर्व विधायकों को मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़ी 30 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को बनाया गया था। अब मध्य प्रदेश में गुजरात के विधायकों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed