फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MLA Akash Vijayvargiya was going to attend the Aarti, stayed in the cantonment and the stepwell sunk

Indore Bawadi Accident:विधायक आकाश विजयवर्गीय जा रहे थे आरती में शामिल होने ,छावनी में रुके और धंस गई बावड़ी

Sat, 01 Apr 2023 11:44 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 01 Apr 2023 11:44 AM IST
सार

विजयवर्गीय हवन में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में आकाश के पीए के पास बेलेश्वर मंदिर के हवन में शामिल होने के लिए बार-बार कॉल भी आ रहे थे। फोन पर आयोजकों ने कहा था कि हवन अब समाप्त होने वाला है। आरती के समय आ जाना।

विज्ञापन
MLA Akash Vijayvargiya was going to attend the Aarti, stayed in the cantonment and the stepwell sunk
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से ३६ लोगों की मौत हो गई। मंदिर में चल रहे हवन और आरती में कुछ अन्य लोग भी जाना चाहते थे, लेकिन हादसे के वक्त उनका जाना टल गया या देरी से पहुंचे। उन खुशकिस्मत लोगों में क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल है। पटेल नगर उनके विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। उन्हें बेलेश्वर मंदिर में होने वाले हवन में शामिल होने का निमंत्रण था।

विज्ञापन

हवन में शामिल होने के लिए निकल गए थे विजयवर्गीय
विजयवर्गीय हवन में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में आकाश के पीए के पास बेलेश्वर मंदिर के हवन में शामिल होने के लिए बार-बार कॉल भी आ रहे थे। फोन पर आयोजकों ने कहा था कि हवन अब समाप्त होने वाला है। आरती के समय आ जाना। विजयवर्गीय पटेल नगर जाने से पहले छावनी की जगन्नाथ धर्मशाला में रामनवमी पर हुए एक अन्य आयोजन के लिए रुक गए। यदि वे यहां नहीं रुकते तो खुद हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन


वे धर्मशाला में पहुंचे ही थे, इस बीच पांच मिनट के बाद पार्षद मृदुल अग्रवाल का फोन उनके पीए के पास आया और उन्होंने बावड़ी धंसने की खबर दी। इसके बाद विजयवर्गीय सीधे घटनास्थल के लिए पहुंच गए और अफसरों को हादसा होने की जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed