फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Minister Tulsi Silavat brother Suresh Silavat was removed from post of Additional Director of Higher Education

MP News: शिवराज सरकार में मंत्री के भाई की उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक पद से छुट्टी, चर्चाएं तेज

Mon, 31 Oct 2022 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 07:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में एक मंत्री के भाई को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें होलकर कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।

विज्ञापन
Minister Tulsi Silavat brother Suresh Silavat was removed from post of Additional Director of Higher Education
सुरेश सिलावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के भाई सुरेश सिलावट को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक पद से हटा दिया गया है। उन्हें शासकीय होलकर कालेज विज्ञान महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। 20 दिन पहले तक अतिरिक्त संचालक पद के अलावा कालेज प्राचार्य का प्रभार उनके पास था, लेकिन वह उनसे ले लिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि अब सुरेश फिर से होलकर कालेज का प्राचार्य तो बनाया, लेकिन अतिरिक्त संचालक के पद से हटा दिया गया। सिलावट के कार्यकाल में होलकर कालेज परिसर में पांच नए भवनों का निर्माण हुआ है, लेकिन पजेशन को लेकर विवाद चल रहा है। सिलावट के अलावा डा. ममता चंद्रशेखर को उच्च शिक्षा विभाग का क्षेत्रीय संचालक बनाया गया है। ममता फिलहाल अटल बिहारी वाजपेई ऑर्ट्स एंड कामर्स कालेज के प्राचार्य पद पर हैं। ममता के पति चंद्रशेखर रायकवार पीएससी सदस्य हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद भाई को मिला था पद...
तुलसी सिलावट जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे तो वे वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने भोपाल गए थे। उसी दिन उनके भाई सुरेश सिलावट के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद पर आसीन होने के आदेश जारी हो गए थे। तीन साल तक सिलावट इस पद पर रहे हैं, लेकिन अब उनका अतिरिक्त संचालक की कुर्सी से हटना शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed