{"_id":"6491b754e67b98324902bc32","slug":"mhow-indore-tiger-attached-forest-minister-vijay-shah-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: टाइगर को पकड़ने आए वनमंत्री, बोले- वह कोई बदमाश नहीं, जो छापा मारकर तुरंत पकड़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: टाइगर को पकड़ने आए वनमंत्री, बोले- वह कोई बदमाश नहीं, जो छापा मारकर तुरंत पकड़ लें
Tue, 20 Jun 2023 07:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 20 Jun 2023 07:57 PM IST
सार
महू के पास मलेंडी में बुजुर्ग चरवाहे की मौत के बाद अधिकारियों में हड़कंप की हालत, बचाव करते दिखे वनमंत्री
विज्ञापन
बैठक का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
महू के पास मलेंडी में पिछले एक महीने से टाइगर का आतंक है। अब टाइगर ने एक चरावाहे का शिकार कर लिया है और आसपास के कई गांवों में उसकी वजह से दहशत है। बुजुर्ग चरवाहे की मौत के बाद टाइगर को पकड़ने की बैठक में पहुंचे वनमंत्री विजय शाह ने अधिकारियों का बचाव किया। वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि टाइगर कोई शहर का बदमाश नहीं है, जो उसके घर छापा मार दें, पकड़ लो घेर लो बंद कर लो, कहीं भाग ना पाए। शाह ने कहा कि हम टाइगर के क्षेत्र में घुसे हैं वह हमारे क्षेत्र में नहीं घुसा है।
वह आदमखोर नहीं है, उसकी जवाबदारी मैं लेता हूं
वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि टाइगर के क्षेत्र में हम घुसे हैं ना कि टाइगर हमारे क्षेत्र में आया है। मंत्री सीधे-सीधे वन विभाग के अधिकारियों को बचाते हुए नजर आए। मंत्री ने कहा कि जल्द ही टाइगर को पकड़ लिया जाएगा। वहीं उन्होंने टाइगर को आदमखोर भी नहीं माना। उन्होंने कहा कि टाइगर की जवाबदारी में लेता हूं। वह टाइगर आदमखोर नहीं है। वन मंत्री से जब पूछा गया कि लगातार 40 दिनों से टाइगर को पकड़ने में वन विभाग की टीम असफल रही। इस पर वन मंत्री विजय शाह का कहना था बाघ कोई बदमाश नहीं है कि उसे चारों तरफ से घेर लिया जाए, दबोच लिया जाए और फिर पकड़ लिया जाए। टाइगर है इसे पकड़ने में वक्त लगेगा।
भोपाल की टीम भी टाइगर को नहीं पकड़ पाई
40 दिनों से वन विभाग की टीम टाइगर को पकड़ने में असफल रही है। अब महू के पास आसपास के ग्रामीणों में भय का वातावरण है। महू में लगातार टाइगर का मूवमेंट में नजर आ रहा है। कभी टाइगर सीसीटीवी फुटेज में आर्मी और कॉलेज के पास नजर आता है तो कभी जानापाव के जंगलों में टाइगर के कई वीडियो फुटेज सामने आ चुके हैं। भोपाल से इंदौर पहुंची वन विभाग की टीम भी पिछले दिन टाइगर को पकड़ने में असफल रही थी।