फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mhow army gangrape video bjp police connection congress Blame

MP: सामूहिक दुष्कर्म केस में Video आया, आरोपियों के साथ दिखे भाजपा नेता, पुलिसकर्मी मुस्कुरा रहे

Sat, 14 Sep 2024 08:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 14 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

महू में हुए गैंगरेप के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा था की आरोपियों को छापा मारकर पकड़ा। वीडियो में भाजपा सरपंच पति आरोपियों को पुलिस के हवाले करते दिखा।

विज्ञापन
mhow army gangrape video bjp police connection congress Blame
वीडियो में नजर आ रहे सरपंच और पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

महू में जामगेट के पास हुई सैन्य अधिकारियों की महिला मित्र से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को पेश करते हुए कहा था कि जंगलों में से छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा है। इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिख रहा है कि तीन आरोपी भाजपा सरपंच पति के साथ हैं और पुलिस हंसी मजाक कर रही है। आरोपियों से कहा जा रहा है कि तुमने गलत नहीं किया तो डरो मत, तुम्हें कोई कुछ नहीं करेगा। हम तुम्हारे साथ में हैं। 

विज्ञापन


तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ेगा...
शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सरपंच पति दिलीप ओसारी और पुलिस बात करती दिखाई दे रही है। कुछ देर के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी झाड़ियों से निकलते हुए आते हैं। सरपंच पति उन्हें बुलाता है और कहता है कि अगर तुमने कुछ नहीं किया कोई तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ेगा, कोई तुम्हें नहीं मारेगा। गाड़ी में बैठो और थाने जाओ। हम तुम्हारे साथ हैं। इसी दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे जो वीडियो में मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

पुलिस की खुली पोल
पुलिस ने दावा किया था कि उसने सामूहिक दुष्कर्म के इन आरोपियों को जंगलों में छापा मारकर पकड़ा था। वीडियो में दिख रहा है कि सरपंच पति के बुलाने पर आरोपी खुद गांव वालों के सामने सरेंडर करने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भाजपा नेताओं के रिश्तेदार : कांग्रेस
उधर, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का छपरिया पंचायत का सरपंच पति जामगेट में सामूहिक बलात्कार कांड के अपराधियों को छिपाने में शामिल है। भाजपा के मानपुर मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का अपराधियों को खुला संरक्षण है। क्योंकि इस मामले में दोनों के निकट रिश्तेदार अपराधी हैं। राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि इस वीभत्स घटना में वीडियो ने सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ इंदौर को शर्मसार कर दिया है। यादव के अनुसार भाजपा के मानपुर परशुराम मंडल के अध्यक्ष पुन्जा लाल निनामा का निकट रिश्तेदार अनिल इस मामले में अपराधी है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम करण भाभर का निकट रिश्तेदार पवन भी इसमें अपराधी है। छापरिया पंचायत की सरपंच रामकुमारी बाई के पति और भाजपा नेता दिलीप ओसारी ने अपराधियों को छिपाकर अपने घर में रखा था। सरपंच पति दिलीप ओसारी पर भी पांच से छह अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को सरपंच पति के खिलाफ भी तत्काल एफआइआर दर्ज करना चाहिए। अपराधी सरपंच पति ने पुलिस से मिलकर अपराधियों का ससम्मान आत्म समर्पण इस शर्त पर कराया कि एक थप्पड़ भी इनको पुलिस नहीं मारेगी। जबकि इंदौर पुलिस बिना वजह अपना महिमामंडन करके गलत संदेश दे रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेताओं को हमारी तरफ से शिकायत की गई है। 


सरपंच पति भी आपराधिक प्रवृत्ति का : एएसपी
मानपुर से वीडियो वायरल होने के मामले में जब ग्रामीण एसपी हितिका वासल से चर्चा की तो उनका कहना था में अभी सीएम साहब के प्रोटोकॉल में हूं इस बारे में बाद में बात करूंगी। वहीं मामले में एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि वीडियो सामने आया है। जो सरपंच पति वीडियो में बोल रहा है, वह भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वीडियो को संज्ञान में लिया गया है अभी वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed