फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Metro train ran half a kilometer in raining water, safety run completed

Indore: बरसते पानी में आधा किलोमीटर दौड़ी मेट्रो ट्रेन, सेफ्टी रन हुआ पूरा

Sat, 09 Sep 2023 08:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

शनिवार को सेफ्टी रन में ट्रेन की स्पीड कम रखी गई थी। अब लगातार सेफ्टी रन होंगे और धीरे-धीरे स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। अफसरों ने बताया कि  मेट्रो ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने में डेढ़ से दो मिनट का समय लगेगा। 
 

विज्ञापन
Metro train ran half a kilometer in raining water, safety run completed
मेट्रो का सेफ्टी रन हुआ पूरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गांधी नगर डिपो से टेस्टिंग ट्रेक तक मेट्रो ट्रेन ने बगैर किसी बाधा के आधा किलोमीटर का सफर तय किया। ट्रेन रैम्प तक जाकर फिर डिपो में फिर लौटी। इस सेफ्टी रन के लिए ट्रेक पर विद्युत भी प्रवाहित की गई थी। सेफ्टी रन मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने बताया है कि ट्रायल रन के हिसाब से हमारी तैयारी पूरी है। मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण फिलहाल ट्रायल रन की तिथि तय नहीं हो पा रही है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, हम इंदौर में ट्रायल रन करेंगे।

विज्ञापन

शाम पांच बजे सेफ्टी रन का समय तय किया गया था, लेकिन बारिश आने के कारण थोड़ी देर हुई। कर्मचारियों ने पहले पटरियों पर प्रवाहित विद्युत की जांच की। इसके बाद ट्रेन को ट्रेक के कुछ आगे तक लाया गया। कोच के भीतर की लाइट आन की गई और चमचमाती मेट्रो धीरे-धीरे पटरियों पर आगे बढ़ने लगी। बरसते पानी में ट्रेन ने करीब आधे किलोमीटर का सफर किया और रैम्प तक पहुंची। सेफ्टी रन बगैर के दौरान कोच में किसी को बैठाया नहीं गया।

विज्ञापन

धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाकर होगा सेफ्टी रन

शनिवार को सेफ्टी रन में ट्रेन की स्पीड कम रखी गई थी। अब लगातार सेफ्टी रन होंगे और धीरे-धीरे स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। अफसरों ने बताया कि मेट्रो ट्रेन को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने में डेढ़ से दो मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनों का काम अधूरा

मेट्रो के ट्रायल रन के लिए ट्रेक पूरी तरह तैयार हो चुके है। मेट्रो के कोच को भी जोड़ा जा चुका है। एमडी मनीष सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों पर वेल्डिंग का काम नहीं हो पाया है। मौसम खुलने पर उस काम को भी पूरा किया जाएगा। तीन स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाए जा चुके है। 15 सितंबर को हमने ट्रायल रन की तिथि तय की थी, लेकिन तब ट्रायल रन नहीं हो पाएगा। अभी उसकी तिथि तय नहीं हो पाई है। अगले वर्ष सितंबर तक गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा। इसकी लंबाई 17 किलोमीटर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed