फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Metro station and airport will be connected with underground tunnel, agreed

Indore News: अंडरग्राउंड टनल से जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट, लंबी खींचतान के बाद बनी सहमति

Wed, 01 Mar 2023 09:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

मेट्रो का स्टेशन बिजासन मंदिर के पास जाने वाली सड़क के करीब बनेगा और वहां से ही एयरपोर्ट परिसर में जाने के लिए अंडरग्राउंड टनल बनेगी। एयरपोर्ट के आगमन और निर्गम गेट के सामने वाले हिस्से में एस्केलेटर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Metro station and airport will be connected with underground tunnel, agreed
इंदौर में मेट्रो के काम ने तेजी पकड़ रखी है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एयरपोर्ट के यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में सफर के लिए एयरपोर्ट परिसर से बाहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एयरपोर्ट परिसर से 200 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन बनेगा और अंडरग्राउंट टनल से यात्री स्टेशन तक जा सकेंगे। जगह को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन और मेट्रो कार्पोरेशन के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी, इस मामले में सांसद शंकर लालवानी ने हस्तक्षेप निकाला। वे मौके पर पहुंचे और दोनो अफसरों से चर्चा की। बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर रविंद्रन, इंदौर मेट्रो कार्पोरेशन के महाप्रबंधक अजय कुमार, अनिल जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


बिजासन मंदिर रोड के पास बनेगा स्टेशन
मेट्रो का स्टेशन बिजासन मंदिर के पास जाने वाली सड़क के करीब बनेगा और वहां से ही एयरपोर्ट परिसर में जाने लिए अंडरग्राउंड टनल बनेगी। एयरपोर्ट के आगमन और निर्गम गेट के सामने वाले हिस्से में एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जो मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली टनल तक यात्रियों को पहुंचाएंगे। मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सामान लेकर पैदल चलना न पड़े, इसके लिए स्टेशन पर व्यवस्था रहेगी। एयरपोर्ट से यात्री सीधे लवकुश चौराहा, विजय नगर, रेडिसन चौराहा तक वाले रुट तक 20 से 25 मिनट में ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


सहमति बन गई है
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मेट्रो रूट में एयरपोर्ट व एक एमआर-10 बस स्टेशन आ रहा है। दोनों को हमने मेट्रो स्टेशन से जोड़ा है, ताकि यात्रियों सीधे मेट्रो की कनेक्टिविटी मिल सके। दोनों स्टेशन टनल से जुड़ेंगे। इसके लिए सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरियों को बिछाने का काम भी शुरू
मेट्रो रूट के लिए पटरियों की पहली खेंप भी आ चुकी है। इससे आधे किलोमीटर हिस्से में पटरी बिछेेगी। फिलहाल गांधी नगर में बन रहे डिपो में पटरियां बिछाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए वहां बेस तैयार किया जा रहा है। पहली खेप छत्तीसगढ़ से आई है। आने वाले दिनों में छह किलोमीटर हिस्से के लिए पटरियां आएंगी।


31 किलोमीटर का निर्माण पहले चरण में, अगस्त तक सात किलोमीटर होगा पूरा
एयरपोर्ट से रिंग रोड, पलासिया, एमजी रोड तक 31 किलोमीटर वाले हिस्से में मेट्रो ट्रेन का रूट तैयार होगा। फिलहाल 17 किलोमीटर वाले हिस्से में काम चल रहा है। इसमें एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर, भंवरासला, सुखलिया ग्राम चौराहा, रेडिसन चौराहा, खजराना, पलासिया और एमजी रोड का हिस्सा शामिल है। निर्माण पूर्ण करने की प्राथमिकता एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे वाले हिस्से में दी जा रही है। ट्रेन का ट्रायल रन भी इस हिस्से में होगा। सरकार ने अगस्त तक के लिए इसकी समय-सीमा तय की है।

मेट्रो प्रोजेक्ट: एक नजर

  • पहले चरण मेें 31 किलोमीटर तक केे रूट का होगा निर्माण
  • 29 स्टेशन बनाए जाएंंगे। एक स्टेशन के निर्माण पर 58 करोड़ खर्च होंगे।
  • 29 स्टेशन में अंडरग्राउंड स्टेशन भी शामिल है। उनके निर्माण मेें लागत डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की होगी।
  • गांधी नगर में डिपो तैयार हो रहा है। जिसका निर्माण 500 करोड़ की लागत से हो रहा है।
  • मेट्रो रूट पर डेेढ़ मीटर लंबाई की लाइट मेट्रो चलेगी। जिसमें 300 यात्री सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed