फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Metro coaches reached Indore after traveling for seven days, will unload the crane and keep it at the metro s

Indore: सात दिन का सफर तय कर मेट्रों के कोच इंदौर पहुंचे, सुबह क्रेन उतारकर रखेगी मेट्रो स्टेशन पर

Wed, 30 Aug 2023 07:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Aug 2023 07:57 PM IST
सार

मेट्रो के कोच बड़ौदा की एक फैक्ट्री में तैयार हो रहे है। सात दिन पहले इन कोचों को इंदौर के लिए रवाना किया गया था। बड़े ट्रालों में इन कोचों को तिरपाल से कवर कर लाया जा रहा है। शाम को कोच को लेकर आए ट्राले धार रोड के झलारिया गांव तक पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
Metro coaches reached Indore after traveling for seven days, will unload the crane and keep it at the metro s
मेट्रो के कोच इंदौर सीमा तक पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बड़ौदा से सात दिन का सफर तय कर मेट्रो के कोच इंदौर की सीमा तक पहुंच गए। ट्रालों को झलारिया गांव के पास खड़ा कर दिया गया। देर रात सड़कों पर ट्रैफिक कम होने पर उन्हें गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर रखा जाएगा। फिलहाल तीन कोच इंदौर आए है। उनका उपयोग मेट्रो के ट्रायल रन में किया जाएगा।

विज्ञापन

मेट्रो के कोच बड़ौदा की एक फैक्ट्री में तैयार हो रहे है। सात दिन पहले इन कोचों को इंदौर के लिए रवाना किया गया था। बड़े ट्रालों में इन कोचों को तिरपाल से कवर कर लाया जा रहा है। शाम को कोच को लेकर आए ट्राले धार रोड के झलारिया गांव तक पहुंच चुके थे।

विज्ञापन

चालकों ने बताया कि प्रतिदिन कम स्पीड में 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय कर इन्हें लाया गया। शहरी क्षेत्र में देर रात ट्राले प्रवेश करेंगे। धार रोड से गोम्मटगिरी मार्ग होते हुए उन्हें गांधी नगर मेट्रो स्टेशन तक लाया जाएगा।।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो क्रेन उतार कर रखेगी पटरियों पर

कोच को ट्रालों से उतार तक गांधी नगर मेट्रो स्टेशन की पटरियों पर रखने के लिए दो क्रेने तैनात तक दी गई। देर रात जैसे ही यह कोच स्टेशन पहुंचेंगे। उन्हें पटरियों पर रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे कोच को जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को भी दिखाया जाएगा। इन कोच के माध्यम से 15 सितंबर के बाद ट्रायल रन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। छह किलोमीटर के ट्रेक पर ट्रायल रन की तैयारी चल रही है, हालांकि अभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed