{"_id":"642c1b56cead4998770c23f6","slug":"mba-chai-wala-police-compliant-for-fraud-franchise-issue-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBA चायवाला की शिकायतः लाखों का फायदा दिखाकर निवेश करवा लिया, डूब गया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBA चायवाला की शिकायतः लाखों का फायदा दिखाकर निवेश करवा लिया, डूब गया पैसा
Tue, 04 Apr 2023 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:13 PM IST
सार
फ्रेंचाइजी लेने वालों ने की शिकायत, बोले- धंधे में फायदा तो दूर हर महीने लाखों का घाटा हुआ
विज्ञापन
prafull billore
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBA चाय वाला के संचालक प्रफुल्ल बिल्लौरे के खिलाफ इंदौर में शिकायत की गई है। सोमवार को लसूड़िया थाने पर आशीष तिवारी और अन्य लोग फ्रेंचाइजी के संचालक के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि MBA चायवाला के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लौरे और अन्य लोगों ने कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के 13 लाख रुपए लिए। आशीष ने यह पैसा कंपनी के अकाउंट में जमा करवाया था। आशीष ने बताया कि कंपनी के कहने पर जहां पर आउटलेट खोला वहां इंटीरियर, डेकोरेशन व अन्य सामान पर कुल 32 लाख रुपए का इन्वेस्ट कंपनी ने करवाया। कंपनी ने हर महीने लाखों रुपए की कमाई होने का आश्वासन दिया। धंधा नहीं चला और हमें हर महीने दो से छह लाख रुपए का घाटा होने लगा। इस कारण हमने आउटलेट बंद कर दिए। जब कंपनी को अपनी समस्या बताकर डिपॉजिट पेमेंट मांगा तो कंपनी ने एक रुपया भी नहीं दिया।
MBA चायवाला के संचालक प्रफुल्ल बिल्लौरे के वकील चंचल गुप्ता ने इस मामले में मीडिया में एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि सब कुछ विधिक कार्रवाई के बाद ही तय होता है। कुछ लोग इस मामले में अन्य शॉप मालिकों को भड़का रहे थे, जिस वजह से ये लोग शिकायत करने पहुंते हैं। एग्रीमेंट में कितनी सेल होगी इसके बारे में नहीं लिखा गया है। उन्होंने लोगों से बात कर मामला सुलझाने की बात भी की है। वहीं इस मामले में डीसीपी सूरज वर्मा ने कहा कि लसूड़िया थाने में शिकायत पहुंची है। पीड़ित लोगों के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। अगर सही में धोखाधड़ी हुई तो केस भी दर्ज किया जाएगा।