फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mayors of 100 cities will participate in Smart City Conference, President will give award to Indore

Indore: स्मार्ट सिटी काॅफ्रेंस में 100 शहरों के मेयर होंगे शामिल, राष्ट्रपति देंगी इंदौर को पुरस्कार

Mon, 25 Sep 2023 03:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

 इंदौर ने सबसे ज्यादा छह श्रेणी में पुरस्कार हासिल कर देश के सबसे सबसे स्मार्ट शहर का खिताब पाया है, इसलिए इस बार मेजबानी का मौका भी इंदौर को मिला है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Mayors of 100 cities will participate in Smart City Conference, President will give award to Indore
इंदौर नगर निगम नया टैक्स नहीं लगाएगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देश के सबसे स्मार्ट शहरों में शुमार इंदौर को एक और बड़े आयोजन की मेहमाननवाजी का मौका मिला है। दो दिनी स्मार्ट सिटी काॅफ्रेंस मंगलवार से शुरू होगी। इसमें 100 से ज्यादा शहरों के मेयर और अफसर जुटेंगे।  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल हो रही है। उनके हाथों इंदौर सहित 15 शहरों को स्मार्ट सिटी पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन


काॅफ्रेंस के पहले दिन स्मार्ट शहरों के अफसरों व जनप्रतिनिधियों का संवाद होगा। इसके अलावा इंदौर व उज्जैन में स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्टों को अवलोकन करने भी वे जाएंगे। दूसरे दिन पुरस्कार वितरण होगा, जिसमे स्मार्ट सिटी के विजेता शहरों को पुरस्कृत किया जाएगा। इंडिया स्मार्ट सिटीज स्पर्धा 2022 के पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन

इंदौर ने सबसे ज्यादा छह श्रेणी में पुरस्कार हासिल कर देश के सबसे सबसे स्मार्ट शहर का खिताब पाया है, इसलिए इस बार मेजबानी का मौका भी इंदौर को मिला है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा एक स्मार्ट स्ट्रीट भी बनाई गई है। प्रदर्शनी में अलग-अलग शहरों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए कामों के माॅडल भी रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के नमो घाट के अलावा हुबली में बने ग्रीन मोबिलिटी काॅरिडोर भी मेहमान देख सकेंगे। आयोजन स्थल के अलावा इंदौर के 56 दुकान और सराफा पर भी साज सजावट की गई । काॅफ्रेंस में आने वाले मेहमान शहर में भी घुमेंगे। इसके लिए भी तैयारियां की गई है। मेहमानों के लिए हेरिटेज वाॅक की व्यवस्था भी की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed