फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mayor Pushyamitra Bhargava said – Maps of houses built in illegal colonies in Indore can also be passed

Indore: मेयर पुष्यमित्र भार्गव बोले-इंदौर मेें अवैैध काॅलोनियों मेें बने मकानों के नक्शे भी हो सकेंगे पास

Tue, 23 May 2023 07:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 May 2023 07:24 PM IST
सार

 सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि अवैध कालोनियों में सड़क बनाने का काम 20 साल पहले निगम ने शुरू किया था। अब काॅलोनियां वैध हो गई है तो विकास तेेजी से होगा।

विज्ञापन
Mayor Pushyamitra Bhargava said – Maps of houses built in illegal colonies in Indore can also be passed
वैध हुई काॅलोनियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार ने अवैध काॅलोनियों को वैध करने का काम शुरू कर दिया है। इंदौर में अवैध से वैध हुई काॅलोनियों के रहवासियों को एक समारोह मेें प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में 100 कालोनियां वैध हो चुकी है। इससे रहवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। सभी विभागों के सहयोग से इन कालोनियों को वैध किया गया है।

विज्ञापन

इसके बाद सवा सौ कालोनियां अक्टूम्बर में वैध करेंगे। तुलसी नगर को भी अगले माह वैध किया जाएगा। मेयर ने कहा कि वैध हुई काॅलोनियों मेें बने हुए मकानों पर नक्शे भी पास हो सकेंगे। रहवासियों को समय पर संपति्तकर,जलकर और स्वच्छता कर जमा करना होगा। इसके बदले नगर निगम काॅलोनियों में विकास करेगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि अवैध कालोनियों में सड़क बनाने का काम 20 साल पहले निगम ने शुरू किया था। अब काॅलोनियां वैध हो गई है तो विकास तेेजी से होगा।

विज्ञापन

विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि अवैध कालोनियां इस शहर पर बदनुमा दाग के समान थी। वहां काम कराने में जनप्रतिनिधियों को भी परेशानी आती थी। अब उन कालोनियों में विकास में रोड़े नहीं आएंगे। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि वर्षों से अवैध कालोनियों को वैध करने की मांग उठ रही थी। अभी 100 कालोनियां वैध हो चुकी है। जो कालोनियां रह गई है। भविष्य में वे कालोनियां भी वैध हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में इंदौर को देश का नंबर वन शहर बनाना है। 100 अवैध कालोनियों को वैध करना मील का पत्थर साबित होगा।कॉलोनी सेल प्रभारी राजेश उदावत ने कहा कि इन कालोनियों के रहवासी को अब लोन मिल सकेगा। वे मकानों का पंजीयन भी करा सकेंगे।

636 अवैध काॅलोनियां है शहर में

इंदौर मेें नगर निगम ने 636 अवैैध काॅलोनियां चिनि्हत की है। उनमें से 196 काॅलोनियों को अवैध से वैध करने की प्रप्क्रिया शुरू हो गई। 100 काॅलोनियां वैध हो चुकी है। सबसे ज्यादा पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में काॅलोनियां वैध हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed