फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mayor Kesari Dangal will happen again in Indore after fourteen years, wrestlers will bet from Friday

Indore: चौदह साल बाद फिर होगा इंदौर में महापौर केसरी दंगल, शुक्रवार से पहलवान लगाएंगे दांव

Thu, 23 Feb 2023 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Feb 2023 08:07 PM IST
सार

महापौर केेसरी स्पर्धा 14 साल पहले नगर निगम ने कराई थी। इस स्पर्धा को अच्छा प्रतिसाद मिलता है। अब मेयर पुष्यमित्र भार्गव इसे करा रहे है। हर साल नगर निगम यह स्पर्धा आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
Mayor Kesari Dangal will happen again in Indore after fourteen years, wrestlers will bet from Friday
शुक्रवार से होंगे इंदौर मेंं होंगे दंगल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में नगर निगम खेल गतिविधियों को बढावा दे रहा है। इंदौर में 14 साल बाद फिर महापौर केसरी दंगल होगा। इससे पहले पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा के कार्यकाल में वर्ष 2009 में नगर निगम ने यह दंगल आयोजित किया था। आयोजन के लिए छोटा नेहरू स्टेडियम को भी ठीक किया गया है। स्पर्धा में 400 से ज्यादा पहलवानों ने प्रविष्टियां जमा की हैं। 

विज्ञापन


स्पर्धा में प्रदेश के ही पहलवान शामिल होंगे। गुरुवार शाम को स्पर्धा में भाग लेने वाले पहलवानों का वजन हुआ। 75 किलो वजन के 31 पहलवान कुश्ती लड़ेंगे। महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता अध्यक्ष नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि महापौर केसरी स्पर्धा 14 साल पहले नगर निगम ने कराई थी। इस स्पर्धा को अच्छा समर्थन मिलता है। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव इसे करा रहे हैं। हर साल नगर निगम यह स्पर्धा आयोजित करेगा।
विज्ञापन


24 से 26 फरवरी तक होगी स्पर्धा
महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 24 से 26 फरवरी तक छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। शुभारंभ पर आतिश्बाजी भी होगी। स्पर्धा में 15 एनआईएस कोच रहेंगे और तीसरे एम्पायर की व्यवस्था भी रहेगी। स्पर्धा में अलग-अलग वर्ग के दंगल होंगे और उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा शुभारंभ
गुरुवार को स्पर्धा में भाग लेने वाले पहलवान स्टेडियम पहुंचे और वजन व उम्र के हिसाब से पहलवानों का चार्ट तैयार किया गया। 24 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ होगा। मेयर भार्गव ने कहा कि हम चाहते हैं कि इंदौर स्वच्छता के अलावा खेलों में भी नंबर वन रहे। हाल ही में यहां खेलो इंडिया खेलो स्पर्धा का सफल आयोजन हुआ। अब नगर निगम भी स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed