फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mayor Bhargava said – favoritism is new in breaking wells, corporation will take action equally

Indore Bawadi Accident:मेयर भार्गव बोले-कुएं बावड़ी तोड़ने में पक्षपात नहीं, समान रूप से निगम करेगा कार्रवाई

Thu, 06 Apr 2023 01:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Apr 2023 01:23 PM IST
सार

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहरभर में कुएं बावड़ियों को सर्वे किया गया है। ४० से ज्यादा ऐसे कुएं है। जिन पर अतिक्रमण है। उन सभी कुओं को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा। नगर निगम कार्रवाई को लेकर कोई पक्षपात नहीं करेगा।

विज्ञापन
Mayor Bhargava said – favoritism is new in breaking wells, corporation will take action equally
36 लोगों की मौत के बाद मंदिर तोड़ दिया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे के बाद नगर निगम ने मंदिर जमींदोज कर बावड़ी को भी मलबे से भर दिया। मंदिर तोड़े जाने का हिन्दू संगठन विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि शहर में कई बावड़ियों पर धर्मस्थल बनाए गए है, लेकिन वहां नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहरभर में कुएं बावड़ियों को सर्वे किया गया है। ४० से ज्यादा ऐसे कुएं है। जिन पर अतिक्रमण है। उन सभी कुओं को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा। नगर निगम कार्रवाई को लेकर कोई पक्षपात नहीं करेगा। अभी दस से ज्यादा कुओं को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। मेयर ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो कुएं व बावड़ी जनहानि का कारण बन सकते है और जिन पर स्लैब डाली गई है। उन्हे ही मुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन निजी कुओं को मलबे से भरा जा चुका है, सर्वे उनका भी होगा और जांच में यह देखा जाएगा कि वे भविष्य में किसी हादसे की वजह तो नहीं बनेंगे। यदि वे खतरानक नहीं है तो उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिन्दू संगठन ने किया था विरोध
बावड़ी हादसे के चार दिन बाद नगर निगम ने पटेल नगर में जाकर बावड़ी के उपर से अवैध निर्माण तोड़ दिया। इसके अलावा जो नया मंदिर बनाया जा रहा था, उसे भी तोड़ा गया। कार्रवाई का विरोध बजरंग दल ने किया था और कार्यकर्ता मौके पर भी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। हिन्दू संगठन के नेताओं का कहना है कि हमने ऐसे कई ऐसे कुएं अफसरों को बताए है, जहां मजारें बना दी गई है, लेकिन उन्हें नहीं हटाया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed