फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Massive Fire Breaks Out at Plastic Factory in Indore’s Banganga Area, Firefighters Struggle to Control Flames

Indore News: इंदौर की दो फैक्ट्री जलकर खाक, 15 टैंकर पानी लगा, लाखों का माल जल गया

Wed, 12 Feb 2025 02:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 12 Feb 2025 02:38 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के बाणगंगा इलाके की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Plastic Factory in Indore’s Banganga Area, Firefighters Struggle to Control Flames
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा इलाके में बुधवार को स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। 15 गाड़ियों की मदद से मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग सुपर कॉरिडोर इलाके के टिगरिया बादशाह स्थित अवंतिका नगर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी, जिसकी जानकारी सबसे पहले आसपास की अन्य फैक्ट्रियों के चौकीदार ने दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने भयावह रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, जिस इलाके में आग लगी, वहां आसपास कई केमिकल और अन्य औद्योगिक उत्पादों की फैक्ट्रियां स्थित हैं, जिससे आग और भी तेजी से फैलने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन


पहले लोगों ने ही आग बुझाने की कोशिश की
शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग किया, लेकिन जब आग बेकाबू हो गई तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम ने फैक्ट्री का शेड गिराने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई, जिससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। फायर ब्रिगेड के एसआई आरसी पंडित ने बताया कि आग बहुत ही भीषण थी। इसमें प्लास्टिक पेंट और स्याही बनाने वाली दो फैक्ट्रियां पूरी तरह से जल गई हैं। 15 गाड़ियों को लगाया गया तब आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का सामान जल गया है और आसपास की कई फैक्ट्रियों को भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed