{"_id":"64c279f01b974c5ede0fcb45","slug":"married-to-engineer-eight-months-ago-pregnant-wife-committed-suicide-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: आठ माह पहले हुई थी इंजीनियर से शादी, गर्भवती पत्नी ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: आठ माह पहले हुई थी इंजीनियर से शादी, गर्भवती पत्नी ने किया सुसाइड
Thu, 27 Jul 2023 07:42 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 27 Jul 2023 07:42 PM IST
सार
दोपहर में सास ने कमरे में देखा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हीरानगर क्षेत्र में रहने वाले एक इंजीनियर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। आठ माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पत्नी पूजा पति लक्की मौर्य ने फांसी लगा ली। पूजा को आठ माह का गर्भ था, लेकिन उसने आत्महत्या से पहले गर्भ में पल रहे शिशु के बारे में भी नहीं सोचा।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पूजा के परिजनों ने महिला थाने में पहले शिकायत भी की थी। पुलिस के अनुसार हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाले लक्की मौर्य की शादी पूजा से हुई थी। पूजा का मायका भी इंदौर में है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे थे।
विज्ञापन
बुधवार को फिर किसी बात पर अनबन हुई। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई। दोपहर में सास ने कमरे में देखा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। लक्की और उसका भाई नगर निगम के वर्कशाॅप में मशीन इंस्टालेशन का काम करते हैं। लक्की ने इंजीनियरिंग की है।
विज्ञापन
समझौते के बाद पूजा फिर आई थी ससुराल
शादी के कुछ दिनों बाद ही पूजा और लक्की के बीच विवाद होने लगा था। परिजनों ने बताया कि पूजा को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। पांच लाख रुपये का दहेज भी मांगा गया था। दो लाख रुपये देने के बावजूद विवाद किया जाता था। इस कारण महिला थाने में शिकायत की गई थी। पूजा मायके में रहने आ गई थी, लेकिन लक्की के भाई के आपरेशन के लिए पैसे जुटाने का दबाव पूजा पर बनाया जाने लगा था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।
