फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Marriage is the most important sacrament in our culture said Sumitra Mahajan

Indore: विवाह हमारी संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार, आज इसमें धोखेबाजी हो रही- सुमित्रा महाजन

Sat, 05 Aug 2023 12:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 05 Aug 2023 12:22 AM IST
सार

इनरव्हील क्लब का तीन दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट रैली नॉर्थ वेस्ट ओडिसी शुरू, देशभर की लोकप्रिय महिलाएं और क्लब इंदौर में आए
 

विज्ञापन
Marriage is the most important sacrament in our culture said Sumitra Mahajan
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमित्रा महाजन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक गरिमामय समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने होटल शेर्टन में इनरव्हील क्लब की तीन दिवसीय मल्टी डिस्ट्रिक्ट रैली नॉर्थ वेस्ट ओडिसी का रंगारंग शुभारंभ किया। इस मौके पर एसोसिशन प्रेसिडेंट एंड नेशनल रिप्रजेंटेटिव प्रीति गुगनानी और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बीना शाह विशेष रूप से उपस्थित थीं।
विज्ञापन


इस मौके पर महाजन ने सम्पूर्ण आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं एक परिवार की मुख्य इकाई ही नहीं होती वह पूरे परिवार को बांध कर रखती हैं। एक बार महिला जो ठान लेती है वह उसे पूरा करती है। अपनी संतान को संस्कार देना हो, शिक्षा देना हो या उसे सशक्त बनाना हो, यह कार्य एक महिला अच्छे से कर सकती है। महाजन ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति में विवाह को एक संस्कार माना है, लेकिन आजकल वे टूट अधिक रहे हैं। झांसा देकर किए गए विवाह में न स्थायित्व होता और न उसमें कोई प्रेम होता है। ऐसे विवाह से महिलाएं बचें। 
विज्ञापन


भोपाल लेगसी क्लब प्रेसिडेंट स्वर्णा गुप्ता एवं रोटेरियन घनश्याम सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में 14 क्लब की 600 महिलाएं भाग ले रही हैं, जो मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब आदि प्रदेशों से आई हैं। सभी का रजिस्ट्रेशन हुआ और हर डिस्ट्रिक का ग्रुप फोटो हुआ।  कन्वीनर थी नंदिनी भार्गव और वसुधा चंदचुड। अतिथि स्वागत अनिता सिंह, संध्या गुप्ता, रचना मालपानी, पल्लवी चोकसी ने किया। शाम को पैनल डिस्कशन हुआ जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया। प्रीति गुगनानी ने बताया कि शनिवार को फिल्म अभिनेत्री दिव्या सेठ के आतिथ्य में एक हजार साइकिल का वितरण होगा। ये साइकिल सरकारी स्कूल की छात्राओं को वितरित की जाएगी। भारतनातय्म की प्रस्तुति होगी। डॉ. मोहित भंडारी की स्पीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed