{"_id":"6587ddc0989b746e7f0a5824","slug":"man-kills-woman-over-dog-dispute-in-indore-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने कर दी महिला की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने कर दी महिला की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sun, 24 Dec 2023 12:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:59 PM IST
सार
इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर हुए विवाद एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आजाद नगर थाना।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति ने पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर उसकी मालकिन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गरिफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में शनिवार रात शांति नगर निवासी व्यक्ति अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। रात करीब 10.30 बजे, जब वह एक सामुदायिक हॉल के पास था तभी एक पालतू कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के डर से व्यक्ति वहीं रुक गया। डर के कारण वह सड़क पार नहीं कर पाया।
विज्ञापन
आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज मेधा ने बताया कि वह आदमी चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर कुत्ते की मालकिन 65 वर्षीय महिला बाहर आई। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। तभी व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला के पेट में लात मारी और वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
