फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Malwa Nimar: Malwa Nimar- BJP's smallest victory in Khargone, biggest victory in Indore despite less voting.

Malwa Nimar: मालवा निमाड़- खरगोन मेें बीजेपी की सबसे छोटी जीत, इंदौर में कम वोटिंग के बावजूद सबसे बड़ी जीत

Tue, 04 Jun 2024 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Jun 2024 09:02 PM IST
सार

मालवा निमाड़ की खरगोन सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग 75.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां गजेंद्र पटेल दूसरी बार चुनाव जीत है,लेकिन आठों सीटों की तुलना में उनकी सबसे छोटी जीत रही।

विज्ञापन
Malwa Nimar: Malwa Nimar- BJP's smallest victory in Khargone, biggest victory in Indore despite less voting.
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मालवा निमाड़ की आठ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार तगड़ी लीड लेकर चुनाव जीते हैै। इस जीत ने साबित कर दिया कि मालवा निमाड़ भाजपा का गढ़ है। आठों भाजपा उम्मीदवारों की जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा रहा।

विज्ञापन

मालवा निमाड़ की खरगोन सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग 75.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां गजेंद्र पटेल दूसरी बार चुनाव जीत है,लेकिन आठों सीटों की तुलना में उनकी सबसे छोटी जीत रही।

विज्ञापन


भाजपा के गजेंद्र पटेल एक लाख 35 हजार 18 वोटों के मार्जिन से चुनाव जीते, जबकि इंदौर लोकसभा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 62.26 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की सबसे बड़ी 11 लाख 75 हजार 92 वोटों की बढ़त रही,हालांकि इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं था। दूसरी बड़ी जीत मंदसौर लोकसभा में रही। यहां भाजपा की लीड 5 लाख 655 वोटों की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन की लोकसभा सीट पर भाजपा के अनिल फिरोजिया भी 3 लाख 74 हजार 843 वोटों की बढ़त लेकर जीते। कांग्रेस को धार और रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन धार सीट पर भाजपा की सावित्री ठाकुर ने तगड़ी जीत दर्ज कराई।



इस सीट पर भाजपा की जीत का मार्जिन 2 लाख 11 हजार 656 रहा। रतलाम-झाबुआ सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिता चौहान 2 लाख 7 हजार 232 वोटों की बढ़त के साथ जीती। इन दोनो आदिवासी बाहुल्य सीटों पर भाजपा ने महिला कार्ड खेला था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed