फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   malwa chamber of commerce indore new members

Indore News: मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स में शामिल हुए व्यापार और उद्योग क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित नाम

Sun, 25 Jun 2023 04:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 25 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

बैठक में रिक्त पदों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद सर्वानुमती से निर्णय लिए गए, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद
 

विज्ञापन
malwa chamber of commerce indore new members
मालवा चेंबर के सभागृह में शपथ गृहण का कार्यक्रम हुआ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मालवा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रिक्त पदों को सबकी सहमति से भरा। इसमें शहर के प्रबुद्धजन और उद्योगपति विभिन्न पदों पर शामिल किए गए। इसके लिए कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रिक्त पदों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद सर्वानुमती से निर्णय लिए गए। मालवा चेंबर के सभागृह में जीएन शर्मा एवं आईआर कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य और अजित सिंह नारंग की अध्यक्षता में पदाधिकारियों का शपथ गृहण का कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन


नए लोगों के आने से शहर के विकास में अधिक योगदान देगी संस्था
सांसद शंकर लालवानी ने कहा पहले ही मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में अच्छी सोच के व्यक्ति जुड़े हुए हैं। आज नए लोगों के आने के बाद लग रहा है कि इंदौर के अन्य संस्थानों एवं प्रबुद्धजनों को जोड़कर यह संस्था न केवल व्यापार एवं उद्योग में सकारात्मक कार्य कर सकेगी बल्कि इंदौर के उचित विकास में सहयोग करेगी। मैं समय-समय पर आपके साथ बैठक करता रहूंगा ताकि इतना बड़ा समूह जिसमें एक से बढ़कर एक अच्छी सोच के वरिष्ठजन हैं उनसे सलाह करके हम एक साथ इंदौर को और आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


मनोनयन आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग ने बताया कि व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की संस्था मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 1936 से स्थापित है। संस्था द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए नए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया गया है। यह मनोनयन आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया है। इसमें विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, मार्गदर्शक सलाहकार समिति में लिए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर बाहेती ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुरेश हरियानी ने माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नाम पदाधिकारियों में शामिल
जीएन शर्मा (मुख्य संरक्षक), अशोक बड़जात्या (चेयरमैन), आईआर कुमार (वाइस चेयरमैन), प्रमोद डफरिया (वाइस चेयरमैन), मुरली खंडेलवाल (संयुक्त सचिव) 
 
मार्गदर्शक और सलाहकार समिति भी गठित
इसमें पुरुषोत्तम पसारी, गिरधर गोपाल नागर, संजय अग्रवाल, आलोक दवे, सतीश मित्तल, विनय कालानी, दिलीप देव, वी के गुप्ता, डॉ मकरंद शर्मा, दर्शन कटारिया, सीएल मुकाती, राजेंद्र त्रेहान, संतोष वाधवानी शामिल हैं। 

कार्यकारिणी सदस्य भी बने
इनमें राजेश अग्रवाल, यशवर्धन सिंह और प्रतीक दुआ को लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed