फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhyapradesh kisan sangh farmers protest onion export rate

Indore: एक सप्ताह में मध्यप्रदेश के सांसदों का घेराव करेंगे किसान, एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने की चेतावनी

Tue, 22 Aug 2023 02:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Aug 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
Madhyapradesh kisan sangh farmers protest onion export rate
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का घेराव करने के लिए रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा है कि यदि प्याज के एक्सपोर्ट पर लगाई गई 40 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं हटाई गई तो एक सप्ताह के अंदर मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का किसान घेराव करेंगे। आज इन्हीं बातों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार को यह भी नहीं पता कि देश के अंदर आज कितना प्याज है। उन्होंने अनुमान के आधार पर यह सोचा कि देश में प्याज खत्म हो रहा है और उसे बाहर भेजने के लिए रोक लगाना चाहिए और इसी के चलते उन्होंने प्याज पर 40 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी। इस निर्णय के कारण प्याज बाहर जाना बंद हो गई और देश में भी उसके दाम तेजी से गिरने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन


जब प्याज सड़कों पर फिंकती है और जब किसानों को नुकसान होता है तब केंद्र सरकार कुछ नहीं करती लेकिन जब किसानों को थोड़ा भी फायदा होता है तो केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ उतर जाती है।सरकार ऐसे नियम लाती है जिससे किसान कंगाल हो जाएं। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में चेतावनी दी कि यदि 4 दिन के अंदर प्याज से एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं हटाई गई तो सात दिन में भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का घेराव करेगा।
विज्ञापन

 

सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे किसान

किसानों ने कहा कि बाहर निर्यात बंद होने के बाद प्याज के दाम भारत में बहुत कम हो जाएंगे और किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकलेगा अगर ऐसा हुआ तो जल्दी किसान मंडिया बंद कर देंगे और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed