फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhya Pradesh: Trial run of Indore Metro will be in September 2023

Madhya Pradesh: इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर 2023 में होगा

Fri, 09 Sep 2022 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 05:25 PM IST
सार

इंदौर मेट्रो ट्रेन को लेकर गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि सितंबर 2023 को इंदौर में मेट्रो का पहला ट्रायल रन होगा। बताया गया कि कमर्शियल रन में वक्त लग सकता है। भोपाल और इंदौर में मेट्रो सेवा को एक साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Trial run of Indore Metro will be in September 2023
इंदौर में मेट्रो ट्रेन का पहला ट्रायल सितंबर 2023 में होगा। (सांकेतिक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का पहला ट्रायल सितंबर 2023 में होगा। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने गुरुवार को जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


MPMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि हम सितंबर 2023 में मेट्रो का ट्रायल कराने की तैयारी कर रही है। यह ट्रायल गांधी नगर और सुपर कॉरिडोर के बीच बन रहे 5.9 किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा। इस सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में राजवाड़ा, छोटा गणपति, बड़ा गणपति और रामचंद्र नगर में एलिवेटेड स्टेशन बनने हैं। इसी तरह बीएसएफ और एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, इसके कमर्शियल रन में वक्त लग सकता है। भोपाल और इंदौर में मेट्रो सेवा को एक साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और अन्य के साथ ही MPMRCL अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस बैठक में गांधी हॉल और कालानी नगर के बीच प्रस्तावित चार नए मेट्रो स्टेशनों की जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी योजना में 29 स्टेशनों में से छह को अंडरग्राउंड बनाया जाना था। अन्य को एलिवेटेड तौर पर। हालांकि, तकनीकी चुनौतियों और बढ़ते खर्च को देखते हुए MPMRCL ने छह में से चार स्टेशनों को जमीन पर बनाने का फैसला किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि राजवाड़ा और रामचंद्र नगर के बीच चार किमी का हिस्सा पहले अंडरग्राउंड बनाने की योजना थी। अब हम उसे एलिवेटेड बनाना चाह रहे हैं। इससे न केवल लागत घटेगी, बल्कि विनिर्माण में लगने वाला समय भी कम होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed