फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhya Pradesh Road Accident Updates Indore Ahmedabad National Highway Jeep Vehicle Collision

Indore Road Accident: देर रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

Thu, 16 May 2024 08:59 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 16 May 2024 08:59 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जीप और एक अज्ञात वाहन की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत की सूचना है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Road Accident Updates Indore Ahmedabad National Highway Jeep Vehicle Collision
हादसे के बाद वाहन की हालत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बुधवार देर रात दो वाहनों की टक्कर के बाद आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है। हादसे के बारे में मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दर्दनाक सड़क हादसा इंदौर अहमदाबाद रोड पर बेटमा के समीप हुआ है। इसमे एक MP 43 BD 1005 नंबर की कार रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है। हादसे में कार में सवार आठ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध घायल है, जिसका नाम भोगों पिता दलसिंह सामने आया है। जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ड्राइवर फरार, घायल शख्स का अस्पताल में इलाज
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात वाहन का चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। आठ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि हमें बेटमा पुलिस स्टेशन सीमा में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी। एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और कार में सवार 9 लोगों में से 8 की मौत हो गई है। सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। हादसे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की भी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद जवानों ने सभी शवों को इंदौर भेजा है। जीप की जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं है। माना जा रहा है कि हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed