फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   madhya pradesh government schemes detail information is not available

MP: मप्र में जनहित की कितनी योजनाएं चल रही किसी को नहीं पता, घोषणा होने के बाद लाभ लेने के लिए भटक रहे लोग

Mon, 22 May 2023 02:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 22 May 2023 02:28 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही घोषणाओं की बरसात हो रही, इनका लाभ जनता तक पहुंचाने का सिस्टम ही नहीं, योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पांच साल पहले छपने वाली किताब बंद, वेबसाइट पर अपलोड होने वाली जानकारियों का अपडेशन भी बंद 

विज्ञापन
madhya pradesh government schemes detail information is not available
यदि एक वेबसाइट पर सभी जानकारियां अपडेट रहेंगी तो सभी को इसका लाभ मिलेगा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार जरूरतमंदों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है। चुनावी साल होने की वजह से पिछले छह महीने में तो इन योजनाओं में और भी अधिक इजाफा हुआ है। अमर उजाला ने यह पता करने की कोशिश की कि मध्यप्रदेश के लोग प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं? इस पर पता चला कि प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी किसी एक जगह पर उपलब्ध नहीं है। पांच साल पहले तक सरकार जनसंपर्क विभाग के माध्यम से एक किताब छपवाती थी लेकिन अब वह किताब छपना बंद हो चुकी है। वहीं वेबसाइट पर योजनाओं की जानकारी अपडेट करने की शुरुआत की गई थी लेकिन वह भी अपडेट नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले वेबसाइट देखें पर वेबसाइट पर तो जानकारी ही अपडेट नहीं
मध्यप्रदेश सरकार ने https://mp.gov.in/Govschemes वेबसाइट पर योजनाओं की जानकारियां अपडेट करना शुरू की थी जो बाद में बंद हो गई। इस पर लंबे समय से कई योजनाओं की जानकारी अपडेट नहीं हुई है। जो योजनाओं की जानकारी है उनमें भी यह नहीं बताया गया है कि किस योजना में कितना लाभ मिलेगा और कैसे मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगाना होंगे यह भी नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन


किस योजना में क्या दस्तावेज लगेंगे क्या लाभ मिलेगा यह भी नहीं बताया
वेबसाइट पर किसी भी योजना में यह नहीं बताया गया है कि क्या दस्तावेज लगेंगे और क्या लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विषय में यह नहीं बताया गया है कि इसमें सरकार क्या क्या सहायता देती है। इसके साथ यह भी नहीं बताया कि कौन कौन से दस्तावेज जमा करना होंगे। इससे आमजन को यह नहीं पता चलता कि वह पात्र है या अपात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हल
प्रदेश सरकार जनहित की योजनाओं के प्रचार के लिए विकास यात्रा निकाल रही है और कई तरह के प्रयास कर रही है। इसके बजाय यदि एक वेबसाइट पर हर विभाग की योजनाओं की पूरी जानकारी मिल जाए और उस वेबसाइट का प्रचार किया जाए तो लोग खुद ही उस वेबसाइट से यह पता कर लेंगे कि वह किस योजना के लिए पात्र है। बुजुर्ग और कुछ अन्य लोगों को वेबसाइट से यह जानकारी लेने में समस्या आ सकती है तो उनके लिए योजनाओं की जानकारी की किताब छपवाकर बंटवा सकते हैं। 


क्या बोले जिम्मेदार

इस विषय में मैं पता करके बताता हूं।
मनीष सिंह, जनसंपर्क सचिव, भोपाल

इस विषय में जनसंपर्क कमिश्नर मनीष सिंह से बात कर लीजिए।
विवेक पोरवाल, जनसंपर्क सचिव, भोपाल

योजनाओं की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्टार्टअप, एमएसएमई या अन्य सभी विभागों की योजनाएं उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है।
- इलैया राजा टी, कलेक्टर, इंदौर

जहां तक मुझे जानकारी है मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग आगे आएं लाभ उठाएं नाम की एक किताब छपवाता है जिसमें योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी रहती है। इसके साथ वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध रहती है। 
- राम निवास बुधोलिया, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed