Madhya Pradesh Election Results 2023:इंदौर फिर बना भाजपा का गढ़, 9 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते
इंदौर एक नंबर सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही थी, लेकिन पहले राउंड से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने 5 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाई। किसी भी राउंड में उनकी लीड कम नहीं हुई।
विस्तार
इंदौर जिले की 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने तगड़ी जीत दर्ज कराकर अपने गढ़ को कायम रखा है। जिले की चार सीटों पर तो भाजपा उम्मीदवारों ने 50 हजार से ज्यादा की बढ़त ली है। कैलाश विजयवर्गीय 57,393 हजार वोटों से, रमेश मेंदोला 1लाख 7047वोटों से और मालिनी गौड़ 69837 हजार वोटों से चुनाव जीते और सांवेर से तुलसी सिलावट 68845 हजार वोटों की तगड़ी लीड लेकर जीते। इंदौर की पांच नंबर सीट पर जरुर छठे राउंड के बाद उतार चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन दसवें राउंड के बाद भाजपा के महेंद्र हार्डिया फिर आगे हो गए थे और फिर चुनाव जीत गए।
-इंदौर एक नंबर सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही थी, लेकिन पहले राउंड से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने 5 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाई। किसी भी राउंड में उनकी लीड कम नहीं हुई। 13 वें राउंड में उनकी लीड 51 हजार 927 वोट तक हो गई थी। इसके बाद उन्होंने हर राउंड में जीत कर 57 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया।
- दो नंबर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रमेश मेंदौला ने भी पहले राउंड से 4 हजार वोटों की बढ़त ली। राउंड दर राउंड उनकी लीड बढ़ती गई और 18 वें राउंड तक उनकी लीड 1 लाख वोटों को पार कर चुकी थी। कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे अपना 22 नंबर गृह वार्ड से भी जीत दर्ज नहीं करा पाए।
- तीन नंबर विधानसभा सीट पर शुरूआती दौर में कांग्रेस के पिंटू जोशी आगे रहे, लेकिन तीसरे राउंड मेें उनकी लीड खपने लगी और वे भाजपा उम्मीदवार गोलू शुक्ला से पिछड़ते नजर आए। अंतिम राउंड में गोलू की लीड़ 14,757 वोटों की रही।
- चार नंबर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जीतका सिलसिला कायम रखा। अंतिम राउंड में मालिनी ने 69, 837 वोटों की बढ़त बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी को हरा दिया।
-पांच नंबर विधनासभा सीट कर कांटे की टक्कर रही। शुरुआती छह राउंड में भाजपा के महेंद्र हार्डिया ने 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त ली, लेकिन छठे राउंड के बाद उनकी बढ़त कम होने लगी और आठवें राउंड मेें हार्डिया 8 हजार वोटों से पीछे हो गए। 9 राउंड में हार्डिया ने बढ़त बनाई और पटेल की पुराने राउंडों की लीड कम होकर 2871 वोटों तक सिमट गई। 11 वे राउंड मेें फिर हार्डिया ने बढ़त ली। अंतिम राउंड में 15 हजार 671 वोटों से चुनाव जीते।
- राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा पहले राउंड से आगे रहे। 18 वें राउंड तक उनकी लीड 31 हजार वोटों के पार हो चुकी थी। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी गृह वार्ड बिजलपुर भी नहीं जीत पाए। वर्मा ने 35 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता।
-देपालपुर सीट पर भी दोनो उम्मीदवारों के बीच वोटों की रेस चलती रही। पहले कांग्रेस उम्मीदवार विशाल पटेल आगे रहे, लेकिन बाद में भाजपा उम्मीदवार मनोज पटेल ने बढ़त बना ली। 16 वें राउंड में मनोज 10 हजार वोटों से आगे थे। अंतिम राउंड में 13 हजार से ज्यादा वोटों की लीड से वे चुनाव जीत गए।
- महू विधनासभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। यहां भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर ने अंतिम राउंड में 34 हजाार वोटों से आगे थी। यहां कांग्रेस के बागी अंतर सिंह दरबार दूसरे नंबर पर थे। कांग्रेस उम्मीदवार रामकिशोर शुक्ला तीसरे क्रम पर रहे।
