फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Lover refused to marry, then girlfriend hanged herself, also messaged her friend

Indore:प्रेमी ने शादी से कर दिया इनकार तो प्रेमिका ने लगा ली फांसी, सहेली को भी किया मैसेज

Thu, 03 Aug 2023 02:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

 युवक ने इनकार कर दिया। इससे अब्शिरा दुखी हो गई  और खुद को कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने अपनी एक सहेली को मैसेज किया कि वह बहुत तनाव में है और फांसी लगा रही है।

विज्ञापन
Lover refused to marry, then girlfriend hanged herself, also messaged her friend
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली। युवती ने फांसी लगाने से पहले अपनी सहेली को मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा कि वह तनाव में है और अपनी जिंदगी समाप्त कर रही है। युवती का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली अब्शिरा पिता आजम ने बुधवार रात को फांसी लगा ली। वह एक परिचित युवक को चाहती थी। युवक भी उसे पसंद करता था। दो दिन पहले युवती ने युवक को बताया कि वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। इससे अब्शिरा दुखी हो गई और खुद को कमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद उसने अपनी एक सहेली को मैसेज किया कि वह बहुत तनाव में है और फांसी लगा रही है। उसकेे पिता की किराने की दुकान है। जब उसने फांसी लगाई तो माता-पिता किराने की दुकान पर थे। वे घर पहुंचे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटके देखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से बेटी को फांसी के फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कमरे से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अब्शिरा का मोबाइल जब्त कर लिया है। जल्दी ही युवती की सहेली के बयान भी पुलिस लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed