{"_id":"64be707635e572f7a7089ebe","slug":"lover-couple-died-in-hotel-love-marriage-happened-a-year-ago-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: होटल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: होटल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
Mon, 24 Jul 2023 06:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:07 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक प्रेमी जोड़े की शादी से दोनों ही परिवार वाले खुश नहीं थे, पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की लाश मिली।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। युवक फंदे पर लटका हुआ था और युवती की लाश कमरे में बिस्तर पर पड़ी थी। जब होटल वालों को कमरे से बदबू आई तो उन्होंने होटल की दूसरी चाबी से गेट खोला। घटना इंदौर के भंवरकुआ इलाके की प्राइम होटल की है। बताया जा रहा है कि दोनों दो दिन पहले यहां आकर ठहरे थे। पुलिस दोनों के सुसाइड करने के कारणों की तलाश कर रही है। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे थे। इस रिश्ते को लेकर दोनों के परिवार के लोग खुश नहीं थे।
टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि घटना रिंग रोड के प्राइम होटल के रूम नंबर 306 की है। यहां अमर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले राहुल वर्मा और नंदनी सोलंकी का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों दो दिन पहले यहां आकर रुके थे। उनके बीच में संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक साइंस के अफसरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पहले नंदिनी की मौत हुई है। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाई है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा अभी दोनों परिवारों को मामले की जानकारी दी गई है। किसी के बयान अभी नहीं हो पाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ पाएगी।