फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   lover couple committed suicide in indore

Indore News: प्रेमी युगल ने जहर खाकर किया सुसाइड, पैरेंट्स बोले हम शादी के लिए तैयार थे

Sun, 07 May 2023 01:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 May 2023 01:36 PM IST
सार

जहर खाने के बाद युवती ने अपने भाई को फोन लगाकर जानकारी दी। भाई को करीब एक घंटे के बाद होटल मिली। होटल कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला और विजय नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
lover couple committed suicide in indore
प्रेमी युगल ने जहर खाया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों 2 साल से रिलेशनशिप में थे और यह बात उनके परिजनों को भी मालूम थी। परिजन का कहना है कि हम शादी के लिए भी तैयार थे पता नहीं उन्होंने सुसाइड क्यों किया है। पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। होटल के सीसीटीवी और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। 
विज्ञापन


घटना विजयनगर इलाके की एक होटल की है। यहां पर जहर खाने के बाद युवती ने अपने भाई को फोन लगाकर जानकारी दी। भाई को करीब एक घंटे के बाद होटल मिली। होटल कर्मचारियों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला और विजय नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहले दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोनों को अन्य जगह रैफर कर दिया गया। कुछ देर बाद दोनों ने ही दम तोड़ दिया, इसके बाद दोनों के शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हम शादी के लिए तैयार थे
विजय नगर पुलिस के मुताबिक कपिल (23 साल) पुत्र शीलचंद साहू और निशा (23 साल) पुत्री अशोक गाठे ने सुसाइड किया है। कपिल रेवती रेंज क्षेत्र में रहता था और युवती बाणगंगा में रहती थी। शनिवार को हादसे के पहले निशा कपिल से मिलने उसके घर पहुंची थी। कपिल के घर से दोनों बाइक पर सवार होकर गए थे। कपिल के परिजनों का कहना है हम दोनों की शादी के लिए भी तैयार थे। कपिल रोल मिल में काम करता था और निशा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा के पिता को नहीं थी जानकारी
निशा के पिता अशोक के मुताबिक निशा और कपिल की दोस्ती को लेकर उन्हें जानकारी थी लेकिन शादी को लेकर कभी बात नहीं हुई थी। वहीं कपिल के परिजन का कहना है कि उन्हें शादी की बात की जानकारी थी और वे उनकी शादी भी करवाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed