{"_id":"65a4eda673cf860e4f01651b","slug":"love-jihad-and-video-blackmail-crime-case-indore-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: नाबालिग से रेप के बाद वीडियो बनाया, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला, लव जिहाद की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: नाबालिग से रेप के बाद वीडियो बनाया, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला, लव जिहाद की शिकायत
Mon, 15 Jan 2024 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:02 PM IST
सार
हिंदूवादी संगठनों ने परदेशीपुरा थाने पर किया हंगामा। पिता ने डर की वजह से कई दिनों से घर से निकल रही बेटी।
विज्ञापन
Love Jihad
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में साढ़े सतरह साल की नाबालिग लड़की ने लव जिहाद के मामले में केस दर्ज करवाया है। लड़की की रिपोर्ट पर मोईन खान निवासी लाल गली के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कारवाई की गई है। मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाने का है। शनिवार को यहां पर जमकर हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी पर सख्त धाराएं लगाने के लिए नारेबाजी की। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और लव जिहाद के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। महिला पुलिस अफसर के सामने अफसरों ने नाबालिग छात्रा के बंद कमरे में बयान कराए। पुलिस ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता की ओर से लिखित में शिकायत मिली थी।
संबंध बनाने के बाद मिलने का दबाव बना रहा मोईन
पिता ने शिकायत में कहा कि बेटी कई दिनों से गुमसुम सी थी। जब उसे परिवार के लोगों ने समझाकर पूछा कि क्या परेशानी है तब उसने बताया कि पास में ही रहने वाला मोईन खान उसे परेशान कर रहा है। 17 सितंबर को मोईन उसे बिचौली मर्दाना इलाके की होटल में ले गया। यहां पर मोईन ने जबरन उससे संबंध बनाए। उसने रोका तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से मोईन लगातार मिलने का दबाव बना रहा है। इस वजह से बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। शनिवार को इस मामले में हिंदूवादी संगठन भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोईन ने लड़की का वीडियो बनाया और उसे बदनाम करने की धमकी दी। वह नाबालिग छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों को आश्वासन दिया की मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।