{"_id":"6443dd9fc88f0e108f0c3f33","slug":"lord-parshuram-lok-and-parshuram-dham-will-be-built-in-janapav-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parshuram Jayanti: प्रदेश में बनेगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, जानापाव में बनाएंगे परशुराम लोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parshuram Jayanti: प्रदेश में बनेगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, जानापाव में बनाएंगे परशुराम लोक
Sat, 22 Apr 2023 06:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 22 Apr 2023 06:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री चौहान आज यहां इंदौर जिले के महू विकासखंड में भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में आयोजित भगवान परशुराम जयंती के समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
परशुराम जयंती
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में परशुराम लोक एवं परशुराम धाम बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री चौहान आज यहां इंदौर जिले के महू विकासखंड में भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में आयोजित भगवान परशुराम जयंती के समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद बी.डी. शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद कविता पाटीदार, छतर सिंह दरबार तथा अरविंद शर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला, संत श्री हीरानंद आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छटवे अवतार थे। धर्म की रक्षा एवं दुष्टों के नाश के लिए उनका अवतार हुआ था। मध्यप्रदेश धन्य एवं गौरवशाली है कि भगवान परशुराम का जन्म हमारे प्रदेश के जानापाव में हुआ। उन्होंने कहा कि समता एवं समानता लाने के सबसे पहली पहल भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने सबको भूमि उपलब्ध कराने की पहल भी की थी। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में अब कोई आवासहीन नहीं रहेगा। भगवान परशुराम शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली पर 10 करोड़ 59 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जानापाव में परशुराम लोक एवं परशुराम धाम भी बनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा विद्वानों एवं प्रशासन के साथ मिलकर बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने जानापाव में चल रहे विकास कार्यों और आगामी समय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कार्य योजना को भी देखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बी.डी. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव देश में पुण्य भूमि है। राज्य सरकार द्वारा इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। कार्यक्रम को केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली हमारे प्रदेश में है। यह खुशी का विषय है कि इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम को रामकिशोर शुक्ला और सुनील भराला ने भी संबोधित किया।