फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   loksabha election indore news evm nehru stadium

Loksabha Election: भीषण गर्मी की वजह से नेहरू स्टेडियम में बना अस्थाई अस्पताल, कल दस हजार मतदानकर्मी आएंगे

Sat, 11 May 2024 06:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 May 2024 06:29 PM IST
सार

इंदौर जिले में 13 मई को होगा मतदान, दस हजार मतदान दल के सदस्य मतदान सामग्री प्राप्त कर लगभग 750 वाहनों से अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना होंगे।

विज्ञापन
loksabha election indore news evm nehru stadium
नेहरू स्टेडियम में चल रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 13 मई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दलों का गठन भी हो गया है। इन मतदान दलों को आज 12 मई को सुबह 6 बजे से नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। मतदान दलों को सामग्री वितरित करने के लिए नेहरू स्टेडियम में तीन विशाल डोम बनाए गए हैं। इन डोम में मतदान दलों को टेबल/कुर्सी पर बैठाकर एक साथ मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। सामग्री का वितरण लगभग 2 हजार से अधिक अधिकारी/कर्मचारी करेंगे।
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम में 10708 मतदान दल के सदस्य मतदान सामग्री प्राप्त कर लगभग 750 वाहनों से अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना होंगे। उक्त सभी वाहन स्टेडियम पहुंच चुके हैं। आज मतदान सामग्री वितरण दलों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी स्टेडियम में दिया गया। इंदौर संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों सहित धार संसदीय क्षेत्र में आने वाले इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री वितरित की जाएगी। मतदान दलों को सामग्री प्राप्त करने और उन्हें वापस जमा करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा तथा लाइन में भी नहीं लगना होगा। उन्हें एक ही जगह बैठे-बैठे मतदान सामग्री निर्धारित टेबल पर प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए मतदान दलों के लिए कुल 2677 टेबलें लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कुर्सियां रहेंगी। इन्हीं टेबलों पर मतदान दलों को सामग्री मिल जाएगी और मतदान के पश्चात यहीं प्राप्त की जाएगी। गर्मी को देखते हुए मतदान दलों की सुविधा के लिए अनेक व्यवस्थाएं भी की गई है।
विज्ञापन


स्टेडियम में पहली बार सर्वसुविधा युक्त अस्पताल
आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सामग्री वितरण स्थल स्टेडियम में पहली बार सर्वसुविधा युक्त अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। यह अस्पताल 10 बिस्तरों का रहेगा। इसमें पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस, सभी जरूरी दवाइयां आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। अस्पताल में तात्कालिक जांच की सुविधा भी है। यह अस्पताल 12 मई से लेकर 14 मई को कार्य समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। इस अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ मुख्य रूप से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं
12 मई को प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम के स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर मतदान सामग्री वितरण स्थल पर विशेष सुविधाएं जुटाई गई हैं। जिसमें शीतल हवा व फुहार देने वाले 400 से अधिक पंखे, 250 से अधिक बड़े-बड़े कूलर, हर सेक्टर में पर्याप्त शीतल जल और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही सामग्री वितरण स्थल पर पर्याप्त केन्टीन भी स्थापित की गई हैं। इनमें रियायती दर पर खाद्य सामग्री मिलेगी।

लगभग दो हजार से अधिक अधिकारी/कर्मचारी संभालेंगे सामग्री वितरण व्यवस्था
स्टेडियम में बनाए गए विशाल डोम में सामग्री वितरण के लिए विधानसभा क्षेत्रवार व्यवस्थाएं की गई हैं। सामग्री वितरण के लिए लगभग 2 हजार अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। सामग्री वितरण के लिए कुल 172 दल रहेंगे। इन दलों में एल-1, एल-2, एल-3, एल-4 कर्मचारी के रूप के कुल 688 कर्मचारी रहेंगे। प्रत्येक दल के सहयोग के लिए पांच-पांच सहायक भी रहेंगे। इस तरह कुल 860 सहायकों को नियुक्त किया गया है। इसी तरह सामग्री वितरण के पर्यवेक्षण के लिए पहली बार सेक्टर की व्यवस्था की गई है। कुल 244 सेक्टर अधिकारी पर्यवेक्षण के लिए तैनात रहेंगे। अन्य व्यवस्थाओं के लिए पहली बार 172 पटवारियों को भी स्टेडियम में तैनात रखा जायेगा। इस तरह लगभग दो हजार अधिकारी/कर्मचारी सामग्री वितरण व्यवस्था संभालेंगे।


35 इलेक्ट्रीक व्हीकल भी व्यवस्थाओं में रहेंगे
स्टेडियम में मतदान सामग्री को मतदान दलों तक लाने ले जाने तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए 35 इलेक्ट्रीक व्हीकल रहेंगे। यह व्हीकल सहायक कर्मचारियों के साथ सामग्री को लाने ले जाने का कार्य करेंगे। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed