फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election indore bjp planning

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव में विधानसभा से एक प्रतिशत वोट अधिक वोट जीतने पर फोकस कर रही भाजपा

Sun, 28 Jan 2024 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 Jan 2024 07:48 PM IST
सार

कार्यकर्ताओं के लिए बनाई 18 चरणों की रणनीति, भाजपा नेता बोले- कांग्रेस ईवीएम का रोना रोती रहेगी हमें जमीन पर कड़ी मेहनत करते रहना है। 
 

विज्ञापन
Loksabha Election indore bjp planning
भाजपा के नेता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा को मप्र विधानसभा चुनाव में 2018 की तुलना में 9 प्रतिशत वोट अधिक हासिल हुए। अब लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा 10 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करने पर ध्यान दे रही है। इसी के तहत रणनीति भी बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


आज मानिकबाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में हुई भाजपा महानगर की बैठक में संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हम पिछले एक वर्ष से बूथ विस्तार का कार्य कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप 2018 के चुनाव की अपेक्षा 2023 विधानसभा चुनाव में हमने 9% ज्यादा वोट हासिल किए हैं अब हमें 10% से ओर अधिक वोट प्राप्त करना है। यह वोट मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


ईवीएम का रोना रो रही कांग्रेस
लोकसभा चुनाव सामने है और पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है। जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है। गौतम ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि पूरे देश में जिस तरह इंदौर सफाई में नंबर वन है वैसे ही सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट भी इंदौर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव चलो अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से करने कार्य योजनाओं एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण के अंतर्गत 20 जनवरी से 3 फरवरी तक सारी तैयारियां पूर्ण करना हैं, उसके पश्चात दूसरे चरण में 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच कार्यकर्ताओं को प्रवास करना है जिसके अंतर्गत इंदौर नगर में 9 से 11 तारीख तक कार्यकर्ता प्रवास करेंगे और तीसरा चरण 14 फरवरी को होगा जिसमें अभियान की समीक्षा बैठक होगी। 


कार्यकर्ताओं को दिए 18 चरणों के कार्य -
1. बूथ समिति की बैठक करना 
2. जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट 
3. विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट 
4. युवाओं, किसान समूह एवं व्यापारी समूह से भेंट 
5. प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से भेंट 
6. विद्यालय में अध्यापक एवं छात्रों से संपर्क 
7. प्रभावित मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से भेंट 
8. NGO एवं स्वास्थ्य सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट 
9. धार्मिक स्थलों के दर्शन 
10. अनुसूचित जाति जनजाति मोहल्ले में संपर्क 
11. लाभार्थी संपर्क 
12. चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट 
13. शहीद सैनिक परिवारों, नक्सली हिंसा से पीड़ित एवं राजनीतिक हिंसा से पीड़ित परिवारों से भेंट 
14. स्थानीय सरकारी कर्मचारी आदि के साथ स्नेह संवाद 
15. स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं अमृत सरोवर पर स्वच्छता जैसा कोई कार्यक्रम करना 
16. पार्टी में नए शामिल हुए व्यक्तियों से मिलना 
17 . दूसरे दल के प्रमुख व्यक्तियों से यदि संभव हो तो मिल सकते हैं 
18 स्थानीय खेलों गतिविधियों में भाग लेना 

बैठक में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबू सिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, राकेश गोलू शुक्ला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, महेंद्र हार्डिया, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रवक्ता गोविंद मालू, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास, सहसंयोजक विजय बिंजवा, संजय कटारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed