फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election: Congress is not getting a face to compete with BJP from Indore, ticket has not been decided

Loksabha Election: इंदौर से कांग्रेस को नहीं मिल रहा भाजपा को टक्कर देने वाला चेहरा, नाम तय नहीं

Tue, 12 Mar 2024 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Mar 2024 07:23 PM IST
सार

इस बार भी कांग्रेस को वो चेहरा नहीं मिल रहा, जो भाजपा को चुनाव में तगड़ी टक्कर दे सके। पैनल में जो नेता था, उनमे से दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Loksabha Election: Congress is not getting a face to compete with BJP from Indore, ticket has not been decided
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें मध्य प्रदेश के दस टिकट तय हुए है लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर की लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया।

विज्ञापन

इंदौर लोकसभा सीट 35 सालों से कांग्रेस नहीं जीत पाई है। इस बार भी कांग्रेस को वो चेहरा नहीं मिल रहा, जो भाजपा को चुनाव में तगड़ी टक्कर दे सके। पैनल में जो नेता था, उनमे से दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अब इंदौर सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से सत्यनारायण पटेल, अरविंद बागड़ी, अक्षय बम सहित अन्य नेतागणों के नाम चर्चा में है, लेकिन वे नेता भी गंभीर रुप से टिकट के लिए दावेदारी नहीं जता रहे है।

विज्ञापन

भाजपा ने भी नहीं किया उम्मीदवार घोषित

भाजपा ने भी इंदौर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इंदौर सीट से किसी महिला नेत्री या केंद्रीय स्तर के नेता को टिकट देने की चर्चा भी है, लेकिन सांसद शंकर लालवानी भी दोबारा टिकट के लिए तगड़ी दावेदारी जता चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात बार कांग्रेस एक लाख के वोटों के अंतर से हारी

इंदौर संसदीय सीट को भाजपा अपना गढ़ मानती है। विधानसभा चुनाव में जिले की 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते। नगर निगम में भी 85 में से 70 पार्षद भाजपा के है। लोकसभा चुनाव की बात करें तो लगातार 9 बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव इंदौर सीट से हार चुकी है। 9 में से सात बार भाजपा की जीत का अंतर एक लाख वोटों से ज्यादा रहा। सिर्फ 2009 में ही भाजपा की जीत का अंतर 11 हजार 480 वोटों पर सिमट गया था। तब कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल उम्मीदवार थे। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी पांच लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। तब कांग्रेस ने पंकज संघवी को टिकट दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed