फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   loksabha election chunav 2024 voter list updation indore

लोकसभा चुनाव 2024ः इंदौर में 27 लाख 60 हजार वोटर, लोकसभा चुनाव से पहले 22 जनवरी तक बनाएंगे नए वोटर

Sat, 06 Jan 2024 06:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 06 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

22 जनवरी तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान
 

विज्ञापन
loksabha election chunav 2024 voter list updation indore
कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों ने ली जानकारी। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की गतिविधियां आज शनिवार से शुरू हो गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई और उन्हें मतदाता सूची के प्रारूप की सीडी उपलब्ध कराई गई। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में 27 लाख 60 हजार 851 मतदाता हैं। इनमें से 13 लाख 95 हजार 424 पुरुष 13 लाख 65 हजार 322 महिला तथा 105 थर्डजेंडर मतदाता हैं। जिले में कुल 2486 मतदान केन्द्र हैं।
विज्ञापन


बैठक में अपर कलेक्टर सपना लोवंशी और रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिले में आज मतदान केंद्र और जिला स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। निर्धारित अवधि में समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थिति रहेंगे। आगामी 22 जनवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम और प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


13 एवं 20 जनवरी को लगेंगे विशेष शिविर
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर 13 जनवरी एवं 20 जनवरी को लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फॉर्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन
बैठक में बताया गया कि 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे। जो युवा 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन Voter Helpline App और voters.eci.gov.in/ इन के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed