फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election: BJP's women's card on Malwa Nimar-SC seats, Congress did not open its cards on five seats.

Loksabha Election:मालवा निमाड़-एससी सीटों पर भाजपा का महिला कार्ड, कांग्रेस ने पांच सीटों पर नहीं खोले पत्ते

Thu, 14 Mar 2024 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Mar 2024 08:32 PM IST
सार

भाजपा ने धार और रतलाम-झाबुआ सीट पर ही उम्मीदवार बदले और दोनो सीटों पर पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर और वन मंत्री की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को टिकट दिया।
 

विज्ञापन
Loksabha Election: BJP's women's card on Malwa Nimar-SC seats, Congress did not open its cards on five seats.
मालवा निमाड़ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मालवा निमाड़ की आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा की तस्वीर साफ हो गई है। आदिवासी अंचल की लोकसभा सीट रतलाम-झाबुआ और धार पर महिला को टिकट देकर भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेला है, लेकिन कांग्रेस ने फिलहाल तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। उनमें कोई महिला उम्मीदवार नहीं है। मंदसौर से कांग्रेस मिनाक्षी नटराजन को टिकट दे सकती है।

विज्ञापन

मालवा निमाड की 22 सीटों पर आदिवासी वोटबैंक का दबदबा है। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा आदिवासी सीटें जीती। इसका आंकलन करते हुए भाजपा ने धार और रतलाम-झाबुआ सीट पर ही उम्मीदवार बदले और दोनो सीटों पर पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर और वन मंत्री की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को टिकट दिया।

विज्ञापन


चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि इन दोनो सीटों पर भाजपा लाडली बहना योजना का फायदा लेना चाहती है,क्योकि इस योजना का सबसे ज्यादा असर आदिवासी बहनों में देखा गया। बची छह सीटों पर भाजपा ने पुराने चेहरे ही रिपीट किए है। कांग्रेस पांच सीटों पर मंथन कर रही है। उनसे तीन सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस कांतिलाल भूरिया, मंदसौर सीट से मिनाक्षी नटराजन और इंदौर सीट से सत्यनारायण पटेल पर दांव लगा सकती है। खंडवा सीट पर कांग्रेस किसी नए चेहरे को आजमाने की तैयारी में है,क्योकि अरुण यादव खंडवा सीट से चुनाव लड़ना नहीं चाहते है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस नए चेहरों को टिकट देना चाहती है, लेकिन इसके लिए कांग्रेस के नेता तैयार नहीं है। विधनासभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे अरविंद बागड़ी, अक्षय बम, विशाल अग्निहोत्री के नाम चर्चा में है।

 मालवा निमाड की सीटों की स्थिति

संसदीय क्षेत्र- भाजपा -कांग्रेस
धार- सावित्री ठाकुर -राधेश्याम मुवेल

खरगोन- गजेंद्र पटेल-पोरलाल खर्ते

इंदौर शंकर लालवानी - तय नहीं
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल - तय नहीं

रतलाम - अनिता नागर सिंह चौहान - तय नहीं

उज्जैन-अनिल फिरोजिया- तय नहीं

मंदसौर- सुधीर गुप्ता- तय नहीं

देवास- महेंद्र सिंह- राजेंद्र मालवीय

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed