{"_id":"651d41770f6d7860b9006ff7","slug":"lokayukta-police-action-sinhasa-village-sarpanch-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: 80 हजार की रिश्वत लेते धराया सरपंच, गांव के तालाब में मछली पालन के लिए किसान से मांगे थे ढाई लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: 80 हजार की रिश्वत लेते धराया सरपंच, गांव के तालाब में मछली पालन के लिए किसान से मांगे थे ढाई लाख रुपए
Wed, 04 Oct 2023 04:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 04 Oct 2023 04:11 PM IST
सार
किसान सरपंच को पहले एक लाख रुपए साल देता था, सरपंच की डिमांड बढ़ गई और इस साल वह किसान से ढाई लाख रुपए मांगने लगा।
विज्ञापन
सरपंच नारायण
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने सिंहासा गांव के सरपंच नारायण सिंह को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। वह गांव के किसान से मछली पालन के बदले ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था। किसान पहले उसे एक लाख रुपए साल देता था।
इंदौर लोकायुक्त संगठन के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि फरियादी किसान सिंहासा गांव में बनी खदान में मछली पालन का काम करता है। फरियादी के अनुसार अब तक वो सरपंच को एक लाख रुपए साल देता था। इस बार सरपंच ने उससे ढाई लाख रुपए साल की मांग की। जब किसान के समझाने पर भी वह नहीं माना तो किसान ने लोकायुक्त में उसकी शिकायत कर दी। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सरपंच नारायण को 80 हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच को चंदननगर पुलिस को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।