फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   liquor rum wine beer vodka rates qr code

Indore News: शराब के व्यापार में पारदर्शिता ला रही सरकार, इंदौर के लिए QR कोड जारी, सही दाम पता करें

Wed, 11 Jun 2025 07:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

Indore News: सरकार के द्वारा विज्ञप्ती में यह भी कहा गया है कि यदि कोई महंगी शराब बेच रहा है तो तुरंत सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करें।

विज्ञापन
liquor rum wine beer vodka rates qr code
सरकार के द्वारा जारी क्यूआर कोड - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

लगातार आ रही शिकायतों के बाद सरकार ने नशे के व्यापार में पारदर्शिता लाने की पहल की है। देशी और विदेशी शराब को अधिक मूल्य पर बेचे जाने की शिकायतों के बाद राज्य शासन ने इंदौर जिले की समस्त 173 कंपोजिट मदिरा दुकानों पर QR कोड आधारित नई पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। अब हर दुकान पर 3 स्थानों पर स्पष्ट एवं पठनीय QR कोड चस्पा किए गए हैं। उपभोक्ता अब इस QR कोड को स्कैन कर किसी भी शराब ब्राण्ड के न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) और अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


महंगी शराब देने पर शिकायत करें लोग
सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इससे अनुचित मूल्य वसूली पर रोक लगेगी। विक्रेताओं की जवाबदेही सुनिश्चित होगी, शिकायत दर्ज कराने का अधिकार एवं सुविधा मिलेगी तथा पूर्ण पारदर्शिता व नियंत्रण रहेगा। जनता से कहा गया है यदि किसी दुकान पर तय मूल्यों से कम या अधिक मूल्य पर मदिरा बेची जाती है, तो आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


जनता को अधिकारों की जानकारी जरूरी
सरकार ने जनता से अनुरोध किया है कि शराब दुकानों पर उपलब्ध QR कोड अवश्य स्कैन करें और अपने अधिकारों की जानकारी रखें। यह पहल जनता के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यापार व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। सरकार के द्वारा विज्ञप्ती में यह भी कहा गया है कि यदि कोई महंगी शराब बेच रहा है तो तुरंत सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed