{"_id":"65d5f61cc459335f4a0c7a7c","slug":"levi-s-puma-under-armour-calvin-klein-jeans-tshirt-fraud-lowest-minimum-price-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: Levi's और Puma की ब्रांडेड जींस टीशर्ट 200 रुपए में, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: Levi's और Puma की ब्रांडेड जींस टीशर्ट 200 रुपए में, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Wed, 21 Feb 2024 06:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:39 PM IST
सार
ब्रांडेड कंपनियों के कॉपी प्रोडक्ट बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बड़ी संख्या में जींस और टी शर्ट जब्त की गई।
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की जींस टीशर्ट बनाकर सस्ते दामों पर बेचने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह लोग कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की नकली जींस और टीशर्ट बनाकर बाजार में सस्ते दामों पर बेचते थे। इनमें Levi's, Puma, under Armour और calvin klein की जींस टी शर्ट शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह नकली जींस और टी शर्ट को बाजार में कंपनी के नाम से 200-300 रुपए में बेचा जा रहा था।
इंदौर में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। इस क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। टीम के द्वारा ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट को खरीदने बेचने व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद इन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।
मुखबिर को मिली थी जानकारी
इसी अभियान में क्राइम ब्रांच की टीम के मुखबिर को सूचना मिली थी कि सदर बाजार इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान से ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट को खरीदा बेचा जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच व थाना सदर बाजार की संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मुखबिर के बताए स्थान तिलक पथ इंदौर पर ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट को खरीदा बेचा जा रहा था। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम राजकुमार झवर उम्र 43 निवासी सीता श्री रेजिडेंसी एयरपोर्ट रोड इंदौर, श्रीकांत सोनी निवासी बीमा अस्पताल इंदौर और पुरुषोत्तम सोलंकी निवासी महेश यादव नगर बाणगंगा इंदौर बताया।
विज्ञापन
कपड़ों के साथ नकली लेवल और टैग भी मिले
मौके पर आरोपियों की दुकान की तलाशी लेते समय उनके कब्जे से Levi's कंपनी के टी-शर्ट और लोअर 301 नग, under Armour कंपनी के लोअर टीशर्ट 350 नग, calvin klein कंपनी के लोअर टीशर्ट 220 नग, Puma कंपनी के लोअर टी-शर्ट 860 नग, Levi's कंपनी के लेवल और टैग 1000, Puma के 12 जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर अपराध धारा 420, 486 भादवि एवं 51-63- 103 कॉपीराइट एक्ट, का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।