फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leopard visible in Indore since last 10 days

Indore News: इंदौर में 10 दिन से नजर आ रहा तेंदुआ, सीमेंट की सड़कों पर नहीं मिल रहे पंजों के निशान

Thu, 25 Jan 2024 12:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 25 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा पर तेंदुए की जानकारी नहीं मिल पा रही। एक बछड़े को भी घायल कर दिया। अब क्षेत्र में रहवासियों को किया अलर्ट। 
 

विज्ञापन
Leopard visible in Indore since last 10 days
फाइल फोटो - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में रहवासियों ने तेंदुए का वीडियो बनाया और वन विभाग को लाइव लोकेशन सहित वीडियो भेज दिया। इंदौर में सुपर कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्रों में लगातार तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है और वह पकड़ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों और रहवासियों ने तेंदुए को शावक के साथ भी देखा है। वन विभाग पिछले एक सप्ताह से तेंदुए को पकड़ने में असफल रहा है। यहां तेंदुए का मूवमेंट लगभग 10 दिन से हो रहा है। 
विज्ञापन



विज्ञापन


1. नैनोद में बुधवार देर शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच तेंदुए और उसके शावक को ग्रामीणों ने देखा। 
2. समर्थ ग्रीन के रहवासियों के मुताबिक रात करीब 8 बजे प्रेमराज मैरिज गार्डन के पास तेंदुए के शावक को देखा गया। 
3. आधा घंटे बाद 9 बजे के आसपास ब्रह्मा सिटी में भी तेंदुए का मूवमेंट मिला।
4. तेंदुए और एक शावक को समर्थ ग्रीन कॉलोनी में भी देखा गया था।

बछड़े का घायल किया
समर्थ ग्रीन कॉलोनी के पास खेत में बछड़ा घायल हालत मिला था। गांव नैनोद के पूर्व सरपंच लाखन मकवाना ने बताया कि मंगलवार देर रात यह घटना हुई। बछड़े के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। दावा किया जा रहा है कि बछड़े पर तेंदुए ने ही हमला किया। देर रात यह घटना हुई और कुत्तों के भौंकने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट की सड़कों से नहीं मिल पाए पंजे के निशान
बछड़े को घायल करने की घटना के बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम का कहना है कि आसपास की कॉलोनी में स्टाफ तैनात किया है। तेंदुए की तलाश के लिए विभाग ने ड्रोन, नाइट विजन कैमरे लगा रखे हैं। पिंजरे भी लगाए हैं लेकिन तेंदुआ कैद नहीं हुआ। रेस्क्यू प्रभारी रेंजर योगेश यादव के मुताबिक कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में जो फुटेज मिले हैं उसके आधार पर सुबह से सर्चिंग की जा रही है। चूंकि कॉलोनी में सीमेंट की सड़क बनी हुई है, हवा भी तेज चल रही है इस कारण आज उसके पंजों के निशान नहीं मिले। इससे अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि वह किस दिशा में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed