फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leopard hunted goats, forest department staff got things from leopard

Indore: महू के जंगल में अब तेंदुए ने किया छह बकरियों का शिकार, वन अमले का तेंदुए से हुआ सामना

Sun, 25 Jun 2023 01:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Jun 2023 01:08 PM IST
सार

महू गांव के पास रात को तेंदुए नेे छह बकरियों पर हमला किया। जिसकी पुष्टि शनिवार वन विभाग ने की। तेंदुए ने दो बकरियों को घायल भी किया।पशु मालिक को वन विभाग बकरियों की मौत के मामले में मुआवजा भी देगा। 

विज्ञापन
Leopard hunted goats, forest department staff got things from leopard
महू के सैन्य क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप महू के जंगलों में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों को परेशानी में डाल रखा है। वे खेतों और जंगलों में अकेले जाने से डर रहे हैं। तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आ रहा है। उसने शनिवार को बकरियों का शिकार भी किया।

विज्ञापन


रात में किया हमला, छह बकरियां मरी मिलीं 
रात को तेंदुए का ग्रामीण क्षेत्र में होने का पता चलने पर वन विभाग का दल वहां पहुंचा। महू गांव के पास रात को तेंदुए ने छह बकरियों पर हमला किया, जिसकी पुष्टि वन विभाग ने की। तेंदुए ने दो बकरियों को घायल भी किया।पशु मालिक को वन विभाग बकरियों की मौत के मामले में मुआवजा भी देगा।
विज्ञापन


गांव में मिले तेंदुए के पगमार्क
रहवासी रिहाना बी ने बताया कि रात को बाड़े में बकरियां सुरक्षित बंधी हुई थी। सुबह उठ कर हमने देखा तो छह बकरियां मरी हुई थीं और दो बकरियां लहुलूहान हालत में थीं। उन्हें महू के पशु चिकित्सालय में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला पहुंचा। विभाग को जगह-जगह तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। जिससे स्पष्ट हुआ कि हमला तेंदुए ने ही किया। उधर शनिवार रात को वन विभाग के अमले को भी तेंदुआ जंगल में विचरण करते नजर आया।


तेंदुआ अपने बच्चों के साथ इसलिए ज्यादा आक्रामक
सुबह उसके फुटप्रिंट लिए गए। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों व चरवाहों से कहा कि वे अकेले पशु चराने जंगल में न जाएं। शाम होने से पहले गांव लौट आएं। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ अपने बच्चों के साथ है, इसलिए वह ज्यादा हमले करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed