फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leopard gave birth to cubs in Infosys campus employees got leave

Indore: इंफोसिस के कैंपस में तेंदुए ने दिया शावकों को जन्म, कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, मिल गई छुट्टी

Wed, 17 Jan 2024 08:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 17 Jan 2024 08:44 PM IST
सार

वन विभाग ड्रोन से सर्चिंग करने के साथ सीसीटीवी भी इंस्टाल कर रहा है। टीसीएस और इंफोसिस के अधिकतर कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है। 
 

विज्ञापन
Leopard gave birth to cubs in Infosys campus employees got leave
File Photo - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में स्थित इंफोसिस कंपनी के कैंपस में अब तेंदुए के साथ शावकों के पैरों के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यहां पर मादा तेंदुए ने शावकों को जन्म दिया है। बुधवार को एक किसान ने तेंदुए को उसके शावकों के साथ में देखा है। गौरतलब है कि मंगलवार को इंफोसिस के कैंपस में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इंफोसिस के पास में ही टीसीएस का भी कैंपस लगा हुआ है। दोनों ही कंपनियों ने अब अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दे दी है। हालांकि वन विभाग ने अभी तक तेंदुए और शावकों की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


पिंजरे लगाए, ड्रोन से सर्चिंग
वन विभाग ने टीसीएस और इंफोसिस के कैंपस में पिंजरे लगाए हैं लेकिन तेंदुआ इसमें फंस नहीं रहा है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने ड्रोन से भी सर्चिंग की। मंगलवार को सुबह की सैर के दौरान बीएसएफ के एक अधिकारी ने भी तेंदुए को इस क्षेत्र में देखे जाने की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन


दोनों कैंपस में घने जंगल
टीसीएस और इंफोसिस दोनों के ही कैंपस में घने जंगल है। इस वजह से वन विभाग को भी सर्चिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कैंपस के आसपास की जमीनों पर खेती होती है। संभवतः तेंदुआ इन खेतों से होकर ही कैंपस के अंदर आया है। वन विभाग कैंपस में सीसीटीवी लगा रहा है। दोनों ही कंपनियों ने अपने अधिकांश कर्मचारियों को फिलहाल दफ्तर आने के लिए मना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed